देश

Taj Mahal में दो युवकों ने चढ़ाया गंगाजल, CISF ने पकड़ा; अखिल भारत हिन्दू महासभा ने ली जिम्मेदारी- VIDEO

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े हुए हैं।

Image

दो युवकों ने ताज महल में चढ़ाया गंगाजल

Photo : Twitter

Taj Mahal: ताजमहल के अंदर जल चढ़ाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के अंदर जल चढ़ाया। बोतल में गंगाजल लेकर आए युवकों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाकर वायरल किया है। वहीं ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) के कर्मचारी युवकों के मंसूबों को भाप नहीं पाए। हालांकि घटना के तुरंत बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवकों ने गंगाजल चढ़ाया या नहीं, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि अभी तक इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

गंगाजल चढ़ाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है- डीसीपी आगरा सिटी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदू महासभा मथुरा के जिलाध्यक्ष वीनेश चौधरी और श्याम नामक युवक ताजमहल पहुंचे थे। युवक एक लीटर की बोतल में कथित रूप से गंगाजल लेकर अंदर गए और कब्र के पास चढ़ा दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में जो तहरीर आएगी, उसके आधार पर ही केस दर्ज किया जाएगा। ताजमहल के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ (CISF) की होती है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

वहीं सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीआईएसएफ ने दोनों को ताजगंज थाने में भेज दिया है। युवकों ने कहा कि यह तेजोमहालय शिव मंदिर है। वहीं डीसीपी आगरा सिटी सूरज राय ने कहा कि दो युवक वीडियो बनाकर ले गए थे। गंगाजल चढ़ाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

परिसीमन बिल: राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख ने कही बड़ी बात- 'इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित