देश

Swaraj Kaushal Passes Away: नहीं रहे बांसुरी के पिता स्वराज कौशल, रह चुके हैं मिजोरम के राज्यपाल; 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Kaushal Swaraj Passes Away: बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का आज निधन हो गया। 73 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी बेटी सांसद एवं प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज हैं। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।

Image

Swaraj Kaushal Passes Away: नहीं रहे बांसुरी के पिता स्वराज कौशल, रह चुके हैं मिजोरम के राज्यपाल; 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Kaushal Swaraj Passes Away: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। दिल्ली भाजपा ने एक बयान में उनके निधन की जानकारी दी। कौशल दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति थे। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज नयी दिल्ली से सांसद हैं।

पार्टी ने एक संदेश में कहा, ‘‘हमें मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है।’’

एक भाजपा नेता ने बताया कि दोपहर में कौशल ने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बांसुरी स्वराज का भावुक पोस्ट

भाजपा नेता ने बताया कि कौशल का अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। बांसुरी स्वराज ने ‘एक्स’ पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि उनके पिता का स्नेह, अनुशासन, सादगी, देशभक्ति और असीम धैर्य उनके जीवन का प्रकाश पुंज था।

नई दिल्ली से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘दिल गहरी पीड़ा से भर गया है, फिर भी मन में यह विश्वास है कि अब आपका सर्वशक्तिमान ईश्वर की उपस्थिति में मां से पुनर्मिलन हो गया है और आपको असीम शांति प्राप्त हुई है। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है और आपकी विरासत, मूल्य एवं आशीर्वाद मेरे आगे के सफर का आधार होंगे।’’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कौशल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर पीड़ादायक है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन और विधि क्षेत्र में कौशल के योगदान को याद किया तथा कहा कि राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा अविस्मरणीय है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article