देश

बंगाल में डेंगू के मामलों ने पकड़ा जोर, हर जिले में 100 से अधिक मामले; जानिए स्वास्थ्य विभाग ने क्या कुछ कहा

Dengue Cases: दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कम से कम पांच जिलों में डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। उत्तर 24 परगना में डेंगू के सबसे अधिक 268 मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह बीमारी मानसून के मौसम के साथ पनपती है और इसके बाद चरम पर पहुंच जाती है।

Image

डेंगू के मामलों में वृद्धि

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हर जिले में डेंगू के 100 से अधिक मामले।
  • मालदा जिले में डेंगू के 230 मामले आए सामने।
  • पानी के जमाव के कारण डेंगू के मामलों में उछाल आया।

Dengue Cases: दक्षिणी पश्चिम बंगाल के कम से कम पांच जिलों में डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है और प्रत्येक जिले में 20 जुलाई तक इस रोग के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि, अधिकारी ने दावा किया कि स्थिति चिंताजनक नहीं है।

डेंगू के कहां कितने मामले?

उत्तर 24 परगना में डेंगू के सबसे अधिक 268 मामले सामने आए हैं। दक्षिण बंगाल के अन्य जिले जहां डेंगू के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं उनमें मुर्शिदाबाद (224), हुगली (181) और कोलकाता (152) शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि उत्तर बंगाल के मालदा जिले में भी करीब 230 डेंगू के मामले सामने आए हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि पश्चिम बंगाल में डेंगू की स्थिति चिंताजनक नहीं है। यह बीमारी मानसून के मौसम के साथ पनपती है और इसके बाद चरम पर पहुंच जाती है। इस साल डेंगू के मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है।

क्यों बढ़ रहे डेंगू के मामले?

उन्होंने दावा किया कि बंगाल में डेंगू संक्रमण का ग्राफ पिछले साल की तुलना में काफी कम है, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुख्य रूप से कई इलाकों में बारिश के पानी के जमाव के कारण डेंगू के मामलों में उछाल आया है। हम इस साल की शुरुआत से ही संक्रमण को रोकने के लिए सक्रिय हैं।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article