देश

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, सेना पर टिप्पणी को लेकर अदालत ने लगाई क्लास

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 KM जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है।

Image

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार (ANI)

Photo : ANI

Rahul Gandhi: सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर, 2022 को भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच झड़प के बाद भारतीय सेना पर राहुल गांधी की कथित टिप्पणी को लेकर फटकार लगाई है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी को उनकी 2022 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़े मामले में कोर्ट ने फटकार लगाई है।

आप विपक्ष के नेता हैं, आप अपनी बातें संसद में कहें: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 KM जमीन चीनियों ने कब्जा कर ली है। आप विपक्ष के नेता हैं आप अपनी बातें संसद में कहें, सोशल मीडिया पर नहीं। सेना पर टिप्पणी मामले में समन के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी किया है।

बता दें कि इससे पहले लखनऊ की एक अदालत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सैन्यकर्मियों पर कथित टिप्पणी को लेकर दायर मानहानि के एक मामले में पेश होने के बाद जमानत दे दी थी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article