Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 35वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, उनकी बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, उनकी बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 35वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम सहित कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैसे हुई थी मौत?
21 मई 1991 की रात को श्रीपेरुम्बुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान, धनु नाम की एक महिला एलटीटीई कार्यकर्ता राजीव गांधी के पास पहुंची। उसके हाथ में एक माला थी और उसने सम्मान के प्रतीक के रूप में उनके पैर छूने के लिए झुकी। ऐसा करते समय, उसने अपनी कमर पर बंधे बेल्ट-बम को ट्रिगर कर दिया, जिससे विस्फोट हो गया। इस भीषण विस्फोट में राजीव गांधी, बम हमलावर और 14 अन्य लोग मौके पर ही मारे गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।’’ राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था और 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी। गांधी 31 अक्टूबर 1984 से दो दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
