देश

Sonia Gandhi Health: हिमाचल में खराब हुई सोनिया गांधी की तबीयत, शिमला के IGMC हॉस्पिटल में चल रही जांच

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें शिमला के IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया।

Image

सोनिया गांधी की तबीयत खराब (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को खराब हो गई, जिसके बाद उनका शिमला के अस्पताल में जांच हुई। सोनिया गांधी इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने यहां उनका ईसीजी व एमआरआई किया गया।

शिमला के IGMC हॉस्पिटल में हुई जांच

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद, शनिवार को शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में चिकित्सकों ने कुछ जांच की।

सोनिया गांधी की तबीयत में कांग्रेस ने क्या कहा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ शिमला की निजी यात्रा पर आईं सोनिया गांधी (78) ने अस्पताल में कुछ जांच कराई और फिर वहां से चली गईं। उन्होंने कहा- ‘‘सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद, अस्पताल ले जाया गया था। यह एक नियमित जांच थी और अब वह घर वापस जा रही हैं।’’

प्रियंका गांधी के साथ शिमला पहुंची थीं सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपनी बेटी प्रियंका के साथ शिमला की निजी यात्रा पर पहुंची थीं। वह शिमला के बाहरी इलाके छराबड़ा में प्रियंका के घर ठहरी हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!