देश

Dhanbad Air Pollution: कोयला राजधानी धनबाद में स्मॉग का कहर, अब तक 12 की मौत

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 5, 2023, 07:32 AM IST

Dhanbad Air Pollution:वायु प्रदूषण के खतरे अनेकों हैं। झारखंड के धनबाद में एक्यूआई का स्तर 300 पार है। बड़ी बात यह है कि प्रदूषण की वजह से 12 लोगों की मौत हो चुकी है जो सांस की समस्या का सामना कर रहे थे।

Image

धनबाद में हवा हुई जहरीली

Dhanbad Air Pollution: धनबाद में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर है और उसका असर जमीन पर नजर भी आ रहा है। पिछले 48 घंटों में श्वसन संबंधी समस्याओं वाले कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है, क्योंकि हवा की गुणवत्ता "खतरनाक"(air quality index) स्तर तक गिर गई है।धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज (SNMMC) से दर्जन भर मौतें हुई हैं। सूत्रों ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की समस्या वाले और मरीजों की हालत गंभीर हो सकती है। .

मृतकों का नहीं हुआ था कोविड टेस्ट

सोमवार और मंगलवार को दम घुटने से मरने वालों में एतवारी देवी, बांधी मोहन, ब्रह्मदेव महतो, सुरेश्वर महतो, लगनी देवी, अभिजीत कुमार, रामनाथ बंसफोर, नित्या कुमारी, बबलू बिंद, महावीर साव, छोटू गोस्वामी और विजय यादव शामिल हैं.अधिकारियों ने कहा कि 12 व्यक्तियों में से आठ की उम्र 60 या उससे अधिक थी। मृतक व्यक्तियों में से किसी का भी कोविड-19 का परीक्षण नहीं किया गया था।झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि धनबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अगले कुछ दिनों तक 300 से ऊपर रह सकता है, जिससे सांस लेने में समस्या हो सकती है।इस बीच डॉक्टरों ने लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज