देश

VIDEO: कटिहार में समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी, भीड़ ने CM और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पोस्टरों में लगाई आग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 5, 2023, 10:56 PM IST

समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के दौरान कटिहार के कोरहा प्रखंड के दिघारी पंचायत के लोगों बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के खिलाफ नारेबाजी की। सीएम-डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Samadhan Yatra) वाले पोस्टर को भी जला दिया।

Image

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Photo : ANI

कटिहार के कोरहा प्रखंड के दिघारी पंचायत के स्थानीय लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) में उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है। भीड़ ने सीएम और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Samadhan Yatra) वाले पोस्टरों में भी आग लगा दी। लोगों ने विरोध में नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि समाधान यात्रा है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वे गाड़ी से भी नहीं उतरे। लोगों में उनके खिलाफ काफी गुस्सा नजर आ रहा था।

नीतीश कुमार ने 5 जनवरी को राज्यव्यापी 'समाधान यात्रा' की शुरुआत की। यह यात्रा 18 जिलों से होकर गुजरेगी, राज्य में पिछले 18 वर्षों में किए गए कार्यों पर जनता का फीडबैक लिया जाएगा। इससे पहले 25 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी समाधान यात्रा के तहत भोजपुर जिले के कई प्रखंडों का दौरा किया था। संदेश प्रखंड के तीर्थकौल गांव में यात्रा से इतर एक कार्यक्रम में दर्शकों में शामिल एक किसान ने खड़े होकर सिंचाई के लिए नहर के पानी की व्यवस्था करने की मांग की।

बिहार के मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के दो प्रखंडों का दौरा किया। इससे पहले 19 जनवरी को सीएम ने संदेश ब्लॉक के तीर्थकौल गांव में एक अन्य कार्यक्रम को संबोधित किया था, जिसमें उनके डिप्टी तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। सीएम को अपने सुरक्षा एस्कॉर्ट्स के साथ मार्च करते देखा गया। उनके आसपास 'नीतीश कुमार जिंदाबाद' के नारे लगाते समर्थकों की भीड़ थी।

इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करना और अधिकारियों के साथ बैठकें करना है। कुमार ने पश्चिम चंपारण के बेतिया से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम बिहार के कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा प्रकाशित किया गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!