देश

Maharashtra Hindi Row: हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं, वे असली मराठी हत्यारे हैं...उद्धव ठाकरे ने बोला बीजेपी पर हमला

महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर सरकार और विपक्षी दल आमने सामने हैं। खास तौर पर शिवसेना यूबीटी इसे लेकर काफी मुखर हैं। मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है और बीजेपी-शिवसेना के बीच तलवारें खिंची हुई है।

Image

उद्धव ठाकरे का सरकार पर हमला

Photo : ANI

Maharashtra Hindi Row: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी गठबंधन सरकार और विपक्षी दल आमने सामने हैं। खास तौर पर शिवसेना यूबीटी इसे लेकर काफी मुखर हैं। मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है और बीजेपी-शिवसेना के बीच तलवारें खिंची हुई है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं... वे मराठी लोगों की तुलना पहलगाम के आतंकवादियों से कर रहे हैं, वे असली मराठी हत्यारे हैं... वे हिंदुओं को भी नहीं बचा सकते, वे उन लोगों का साथ दे रहे हैं जो मराठी के साथ अन्याय करते हैं। मूल भाजपा, जिसका शिवसेना के साथ गठबंधन था अब खत्म हो गया है। हम एक साथ आए हैं, और ये लोग तब से गुस्से में हैं।

शिवसेना ने डीएमके की मुहिम की हवा निकाली

इससे पहले रविवार को शिवसेना (यूबीटी) ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अरमानों पर पानी फेर दिया था। हिंदी के मुद्दे पर स्टालिन द्वारा उद्धव ठाकरे के समर्थन को दरकिनार कर शिव सेना (यूबीटी) ने कहा था कि हिंदी के प्रति पार्टी का विरोध केवल प्राथमिक विद्यालयों में इसे शामिल करने के फैसले के विरोध तक सीमित है।

संजय राउत ने क्या कहा

शिव सेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा, हिंदी थोपे जाने के खिलाफ उनके (डीएमके) रुख का मतलब है कि वे हिंदी नहीं बोलेंगे और न ही किसी को हिंदी बोलने देंगे। लेकिन महाराष्ट्र में हमारा रुख ऐसा नहीं है। हम हिंदी बोलते हैं... हमारा रुख यह है कि प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी के लिए सख्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारी लड़ाई यहीं तक सीमित है। यह स्पष्ट करते हुए कि ठाकरे बंधुओं का रुख केवल प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ है, राउत ने स्टालिन को उनकी लड़ाई में शुभकामनाएं दीं, साथ ही सीमा रेखा भी खींची।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article