देश

पश्चिमी देशों पर भड़के जयशंकर तो थरूर बोले-'इतना संवेदनशील मत बनिए, थोड़ा कूल रहिए'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 4, 2023, 11:17 AM IST

Shashi Tharoor News: गत रविवार को विदेश मंत्री ने कहा कि 'पश्चिमी देशों की लंबे समय से दूसरे के आंतरिक मामलों में बयान देने की खराब आदत रही है। ये देश सोचते हैं कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देना उनका ईश्वर की ओर से दिया गया अधिकार है।' भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में 'मीट एंड ग्रीट' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Image

एस जयशंकर ने बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में दिया बयान।

Photo : PTI

Shashi Tharoor : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को 'थोड़ा कूल' रहने की सलाह दी। कांग्रेस नेता ने कहा कि ''पश्चिमी देशों की हर बात पर हम प्रतिक्रिया दें, इतना संवेदनशील होने की हमें जरूरत नहीं है।' दरअसल, कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा कि 'दूसरे देशों के आंतरिक हालात पर बयानबाजी करने की पश्चिमी देशों की खराब आदत है।' विदेश मंत्री के इसी बयान पर थरूर ने संसद परिसर में प्रतिक्रिया दी।

'पश्चिमी देशों के हर बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं'

थरूर ने कहा, 'मैं जयशंकर को लंबे समय से जानता हूं और उन्हें अपना मित्र मानता हूं लेकिन मेरा मानना है कि इस मामले में हमें इतना संवेदनशील होने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि सरकार के रूप में हम चीजों को सीधे तौर पर लेते हैं। यदि हम उनके हर एक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देने लगेंगे तो हम अपना ही नुकसान करेंगे। मैं दृढ़तापूर्वक अपने मित्र जय से थोड़ा कूल रहने का अपील करता हूं।'

बेंगलुरू में जयशंकर ने दिया बयान

बता दें कि गत रविवार को विदेश मंत्री ने कहा कि 'पश्चिमी देशों की लंबे समय से दूसरे के आंतरिक मामलों में बयान देने की खराब आदत रही है। ये देश सोचते हैं कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देना उनका ईश्वर की ओर से दिया गया अधिकार है।' भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में 'मीट एंड ग्रीट' नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस समारोह में जयशंकर ने पश्चिमी देशों पर टिप्पणी की। यह कार्यक्रम शहर के कुब्बन पार्क में आयोजित था जिसमें 500 से ज्यादा युवा मतदाता, जॉगर्स एवं अन्य लोग शामिल हुए।

राहुल पर अमेरिका-जर्मनी ने दी प्रतिक्रिया

दरअसल, मानहानि केस में कोर्ट से सजा होने पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई है। इस पर अमेरिका और जर्मनी ने प्रतिक्रिया दी है। इन दोनों देशों की प्रतिक्रिया पके के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने बयान दिया।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article