Opposition Meet News: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में चाचा-भतीजे के बीच बात बनी ही थी कि महाराष्ट्र में भतीजे ने अपने चाचा को ऐसा गच्चा दिया कि उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जोड़-तोड़ का दौर जारी है, विपक्षी दलों की दो दिवसीय बैठक में भाजपा को सत्ता से हटाने की रणनीति तैयार हो रही है। इस बीच हाल ही में भतीजे अजित पवार से मुंह की खाने के बाद बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक के दूसरे दिन पहुंचे शरद पवार के का सभी पार्टियों को बेसब्री से इंतजार था। आपको समझाते हैं कि 2024 के लिए वो 3 कौन-कौन से सबसे अहम मुद्दे होंगे, जिसे धरातल पर उतारने के लिए शरद पवार के गेम प्लान की सख्त जरूरत पड़ेगी।
देश
शरद पवार के गेम प्लान पर निगाहें गड़ाए बैठा है पूरा विपक्ष! 2024 के लिए सबसे अहम होंगे ये 3 मुद्दे
- Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jul 18, 2023, 03:24 PM IST
