बदल गया PMO का पता, पीएम मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का किया उद्घाटन; देखें नया ऑफिस का VIDEO
- Edited by: Piyush Kumar
- Updated Feb 13, 2026, 02:57 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) सहित केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए बने ‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स का अनावरण किया। नए पीएम ऑफिस को इसी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है। सेवा तीर्थ का अर्थ है “सेवा का स्थान।” पहले इसे ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ कहा जाता था, जिसे 2 दिसंबर 2025 को सेवा तीर्थ नाम दिया गया। यह नई दिल्ली के दारा शिकोह रोड पर स्थित है और लगभग 2.26 लाख वर्ग फीट (5 एकड़) में फैला हुआ है। इसे एल एंड टी कंपनी ने ₹1189 करोड़ में बनाया है।
प्रधानमत्री मोदी ने नए कार्यालय सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन।
Seva Teerth Kartavya Bhavan Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार आज‘सेवा तीर्थ’ बिल्डिंग कॉम्पलेक्स का अनावरण किया। नए प्रधानमंत्री ऑफिस को ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट किया जा रहा है। कर्तव्य भवन-1 और 2 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों के नए ऑफिस होंगे। वर्तमान में PMO और मंत्रालयों के ऑफिस नई दिल्ली स्थित सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में है। ये दोनों इमारतें करीब 78 सालों से देश की सत्ता का केंद्र रही हैं।
कितना खास है सेवा तीर्थ?
सेवा तीर्थ का मतलब है ‘सेवा का स्थान’। पहले इसका नाम ‘एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव’ रखा गया था, लेकिन 2 दिसंबर 2025 में इसका नाम बदलकर सेवा तीर्थ रखा गया। यह नई दिल्ली में दारा शिकोह रोड पर एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में स्थित है। यह करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (करीब 5 एकड़) में बना है। इसे एल एंड टी कंपनी ने ₹1189 करोड़ में बनाया है। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स में तीन इमारतें हैं- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) है।
सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। यह सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे। कैबिनेट सचिवालय सितंबर 2025 में ही सेवा तीर्थ-2 में शिफ्ट हो चुका है।
नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नजदीक ही प्रधानमंत्री का नया आवास भी बन रहा है। इसके तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित मौजूदा आवास से नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि, अभी इसकी तारीख सामने नहीं आई है।
नए ऑफिस आते ही पीएम ने किया बड़ा एलान
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए पीएमओ परिसर ‘सेवा तीर्थ’ में ट्रांसफर होने के बाद अपने पहले ही फैसलों में समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी। इन फैसलों को “सेवा की भावना” से जुड़ा बताया गया है, जिनका सीधा असर किसानों, महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों पर पड़ेगा।
पीएम राहत योजना: हर नागरिक के लिए जीवन रक्षक सुरक्षा
प्रधानमंत्री ने पीएम राहत योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सड़क या अन्य दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय पर उपचार न मिलने के कारण किसी की जान न जाए।
लखपति दीदियों का लक्ष्य दोगुना
सरकार ने मार्च 2027 की समयसीमा से पहले ही 3 करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य हासिल कर लिया है। अब प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक इस लक्ष्य को बढ़ाकर 6 करोड़ लखपति दीदियों तक पहुंचाने का नया और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। इससे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
किसानों को बड़ा प्रोत्साहन: कृषि अवसंरचना कोष दोगुना
कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष का बजट 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसका उद्देश्य भंडारण, आपूर्ति श्रृंखला और कृषि मूल्य श्रृंखला को सशक्त बनाना है।
स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0
नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मंजूरी दी गई है। यह पहल खासकर डीप टेक, उन्नत विनिर्माण और नई तकनीकों के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को समर्थन देगी।
इन निर्णयों के साथ, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी के पहले कदमों को व्यापक सामाजिक और आर्थिक प्रभाव वाला बताया जा रहा है, जो देश की विकास यात्रा को नई दिशा दे सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
