देश

अंतत: राहुल गांधी के समर्थन में आए शशि थरूर, 'वोट चोरी' मामले में EC को लेकर कह दी यह बात

Vote Theft Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'वोट चोरी' संबंधी राहुल गांधी के दावे के बाद शुक्रवार को कहा कि ये गंभीर प्रश्न हैं और निर्वाचन आयोग को इनका समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई।

Image

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (बाएं) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @ShashiTharoor/@INCIndia)

Photo : Twitter

Vote Theft Row: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 'वोट चोरी' संबंधी राहुल गांधी के दावे के बाद शुक्रवार को कहा कि ये गंभीर प्रश्न हैं और निर्वाचन आयोग को इनका समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए। थरूर ने पार्टी के साथ मतभेद के बीच लंबे समय बाद राहुल गांधी के किसी रुख का इस तरह खुलकर समर्थन किया है।

शशि थरूर ने क्या कुछ कहा?

थरूर ने राहुल गांधी के संवाददाता सम्मेलन से जुड़े कांग्रेस के एक पोस्ट को ‘एक्स’ पर पुन: पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘ये गंभीर प्रश्न हैं जिनका सभी दलों और सभी मतदाताओं के हित में गंभीरता से समाधान किया जाना चाहिए। हमारा लोकतंत्र इतना मूल्यवान है कि इसकी विश्वसनीयता को अक्षमता, लापरवाही या जानबूझकर छेड़छाड़ से नष्ट नहीं होने दिया जा सकता।’’

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को तत्काल कदम उठाना चाहिए और आयोग के प्रवक्ता को देश को इस बारे में सूचित करते रहना चाहिए। राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी। संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के आंकड़ों की प्रस्तुति दी गयी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article