देश

Punjab AAP: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लांच किया 'मेगा सदस्यता अभियान', जोड़ेंगे 10 लाख सक्रिय सदस्य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 08:32 PM IST

Punjab AAP membership drive:आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के हर घर और हर गांव तक पहुंचेंगे वहीं अनुराग ढांडा बोले कि 10 लाख सक्रिय सदस्य पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है।

Image

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता मुलाना में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • अगले 1 महीने तक चलेगा आम आदमी पार्टी सदस्यता अभियान
  • 76500-88000 नंबर पर मिस कॉल कर बन सकते हैं आम आदमी पार्टी के सदस्य
  • पूरे प्रदेश के हर गांव और वार्ड में डोर टू डोर करेंगे पार्टी के कार्यकर्ता

Punjab AAP News: आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में मेगा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसको लेकर पार्टी का हरेक कार्यकर्ता गांव और वार्डों में उतरकर जनसंपर्क करेगा। अगले एक महीने तक चलने वाले अभियान में प्रदेश के हरेक व्यक्ति तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंचाईं जाएंगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर और वरिष्ठ नेता चौ. निर्मल सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में ये घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरेक घर, हर वार्ड, हर गांव और प्रत्येक विधानसभा तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जायेंगे। फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर 10 लाख नए सदस्य बनाने का काम किया जायेगा।

'बेहतर स्वास्थ्य और फ्री मूलभूत सुविधाओं की नीति को जनता तक पहुंचाया जाएगा'

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा की आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता हरेक विधानसभा और हरेक गांव में जाकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और फ्री मूलभूत सुविधाओं की नीति को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

'आम आदमी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में उतरेगा'

वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में उतरेगा और पार्टी की सदस्यता बढ़ाने का काम करेगा। फुल प्रूफ और डबल वेरिफिकेशन के साथ एक एक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज एक मात्र विकल्प आम आदमी पार्टी है।

वरिष्ठ नेता चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य 10 लाख कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का है। हम चाहते है कि देश और प्रदेश की जनता के प्रति हमारी जो भी जिम्मेदारी होगी, उसको बखूबी निभा सकें और मजबूती से जनता का पक्ष रख सकें। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत मजबूत लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। ताकि जनता की अपेक्षाओं पर आम आदमी पार्टी खरी उतर सके।

डबल वेरिफिकेशन के साथ जुड़ेंगे नए सदस्य

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा के कहा कि मिस्ड कॉल करने से एक कोड जेनरेट होगा। जो डोर टू डोर कैंपेन में पार्टी के कार्यकर्ता वेरिफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही संगठन की घोषणा भी की जायेगी। आम आदमी पार्टी में वार्ड और गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।

फरीदाबाद, हिसार, मुलाना और अंबाला में रहेंगे वरिष्ठ नेता

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता मुलाना में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा हिसार और डॉ. अशोक तंवर फरीदाबाद से सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। वहीं वरिष्ठ नेता चौधरी निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा अंबाला सिटी और कैंट में सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। एक माह में पूरे प्रदेश में अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article