देश

वरिष्ठ नेता शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती, जानें- हेल्थ अपडेट

Senior NCP Leader Sharad Pawar News: मेडिकल टीमें सुबह-सुबह बारामती में शरद पवार के गोविंदबाग आवास पर उनकी हालत का जायजा लेने पहुंचीं। करीब एक घंटे की जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रांसफर करने की सलाह दी।

Image

वरिष्ठ नेता शरद पवार की बिगड़ी तबीयत

Sharad Pawar Health: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के सीनियर नेता शरद पवार को सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बाद पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 83 साल के वरिष्ठ नेता पिछले कई दिनों से बीमार थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पुणे में आगे के इलाज की सलाह दी। सुप्रिया सुले भी पवार के साथ हैं।

मेडिकल टीमें सुबह-सुबह बारामती में पवार के गोविंदबाग आवास पर उनकी हालत का जायजा लेने पहुंचीं। करीब एक घंटे की जांच के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ट्रांसफर करने की सलाह दी। इसके बाद वह दोपहर में पुणे के लिए रवाना हुए, एहतियात के तौर पर उनके साथ कार्डियक इक्विपमेंट वाली एम्बुलेंस भी थी।

ताजा हेल्थ अपडेट पर जानकारी का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पवार को लगातार खांसी और बलगम की शिकायत थी, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। प्रोटेक्टिव मास्क पहनकर, वे एक अलग गाड़ी में अस्पताल के लिए निकले। उनका फिलहाल क्या ताजा हेल्थ अपडेट है, इसका इंतजार है। बता दें कि उन्हें पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माना जा रहा है कि हाल ही में हुए हादसे पवार की सेहत और खराब हो गई है। हालांकि बीमारी के कारण वह पिछले दो-तीन महीनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से काफी हद तक दूर रहे थे, लेकिन अपने भतीजे और पार्टी नेता अजीत पवार की अचानक मौत के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलना फिर से शुरू कर दिया था।

पिछले हफ्ते, उन्होंने लगातार तीन दिन उसी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में बिताए जहां अजीत पवार रहते थे। दरअसल, पार्टी के नेता और शुभचिंतक संवेदना व्यक्त करने के लिए वहां आ रहे थे। बता दें कि इस समय राजनीतिक गतिविधियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य ठीक न होने के बावजूद पवार इन गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article