देश

दिल्ली में आज CJP का मार्च, संजय-नीशू के लिए न्याय की मांग; पार्लियामेंट स्ट्रीट तक कूच का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-गवर्नर सौरव दास ने संजय और नीशू के लिए न्याय की मांग को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च का ऐलान किया है। नीशू आजाद का आरोप है कि उनके पिता संजय पर कथित हमले के मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। नीशू ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मदद मांगी थी।

Image

संजय-नीशू मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च। PTI

Photo : PTI

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-गवर्नर सौरव दास ने आज (शुक्रवार) पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च करने का ऐलान किया है। संजय और नीशू के लिए न्याय की मांग को लेकर सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आज मार्च का ऐलान किया है।

दरअसल, निशु आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने पिता पर हुए कथित हमले में न्याय की मांग की। निशु का आरोप है कि दिल्ली पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। निशु के पिता संजय पर कथित हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। निशु के मुताबिक, घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बावजूद डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

निशु ने राहुल गांधी से मांगी मदद

इससे पहले निशु ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मदद की गुहार लगाई थी, जिसपर राहुल गांधी ने उनकी मदद करने की आश्वासन दी। इतना ही नहीं, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि दलित छात्रा के पिता पर हमला करने वाले व्यक्ति को संरक्षण दिया जा रहा है।

स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले की ली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक व्यक्ति को कैमरे पर यह स्वीकार करते हुए देखा गया कि उसने संजय नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया था, जो एक प्रदर्शनकारी (अब निशु के रूप में पहचानी गई) के पिता थे।

भारद्वाज खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताता है। वीडियो में वह कथित तौर पर संजय पर हमले की बात करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में वह दावा करता है कि संजय के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसके मुताबिक उन्हें 60 टांके लगे थे। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। भारद्वाज यह कहते सुनाई देता है कि उसने निशु के पिता का सिर फोड़ा था। वह इसे भारतीय दंड संहिता की धारा 307 से जोड़ता भी सुनाई देता है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article