देश

लखनऊ मे पोस्टर वार के जरिये भाजपा को घेर रही सपा, बुलडोजर को लेकर कह दी गई ये बड़ी बात

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकार को घेरने के लिए प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अब सपा नेता पूजा शुक्ला ने सरकार के विरोध में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विवादित पोस्टर लगाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

Image

लखनऊ मे पोस्टर वार के जरिये भाजपा को घेर रही सपा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP News: उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध को लेकर पोस्टर के जरिए सरकार को घेरा गया है। लखनऊ के लोहिया पथ पर सड़क किनारे विवादित पोस्टर लगा कर सरकार को घेरा गया है। जानकारी के अनुसार, पोस्टर मे भाजपा को घेरने के लिए लिखा गया है कि भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध 4 प्रतिशत बढ़ा है और यूपी में रेप और पास्को के मामले ज्यादा हुए है।

पूजा शुक्ला ने लगाया विवादित पोस्टर

सपा नेता पूजा शुक्ला ने विवादित पोस्टर लगाया है। पोस्टर मे भाजपा को महिला विरोधी बताया गया है। राजधानी के तमाम जगहों पर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि वाराणसी मे भाजपा के नेताओं ने छात्रा का बलात्कार किया और भाजपा ने उसे संरक्षण दिया। बाराबंकी मे सचिवालय मे नौकरी का झांसा देकर भाजपा नेता ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कुशीनगर का मामला हैं जहां भाजपा नेता ने किशोरी को घर मे बुला कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। भाजपा सरकार उन्नाव से लेकर गोरखपुर, हाथरस तक बलात्कारियो का समर्थन करती रही हैं। पोस्टर मे लिखा है कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं।

पोस्टर मे लिखा बालात्कारियों को संरक्षण देना और पीड़िता पर राजनीति करना बंद करो। पोस्टर मे लिखा है कि गोरखपुर, उन्नाव, हरदोई, गाजीपुर और बनारस मे दोषियों पर बुलडोजर कब चलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishra author

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है... और देखें

End of Article