Samachar @7PM 4 April 2023: Sikkim में नाथूला बॉर्डर के पास हिमस्खलन, राजस्थान CM गहलोत कोरोना संक्रमित

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2023, 06:58 PM IST

Samachar @7PM 4 April 2023: दिनभर की भागदौड़ और आपाधापी के बीच कई अहम समाचारों को जानने से आप वंचित रह जाते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं शाम तक की अहम खबरों का लेखा जोखा, जिसके माध्यम से आप अभी तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

Samachar at 7 PM : Sikkim में नाथूला बॉर्डर के पास भीषण हिमस्खलन होने से सात पर्यटकों की मौत हो गई है वहीं हादसे में कई जख्मी हैं, वहीं J&K के कुपवाड़ा में भी Avalanche की आशंका है। उधर तय दौरा छोड़ हिंसा वाले इलाके में पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, CM ममता बोलीं- राम का नाम बदनाम कर रही है BJP, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं, भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मीडिया पर फिर से हमला करने का आरोप लगाया है, वहीं गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उनके साथ जो किया उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए, आज के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं-

Samachar@7PM

Samachar @7PM 4 April 2023

नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम में मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को बड़ी प्राकृतिक आपदा देखने को मिली। वहां नाथूला बॉर्डर वाले इलाके में इस भीषण हादसे के चलते सात पर्यटकों की जान चली गई। इस बारे में अफसरों ने यह भी बताया कि 11 लोग जख्मी भी हुए हैं। हिमस्खलन के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया, जो कि समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया। क्लिप में अफरा-तफरी के माहौल के बीच लोगों को बचाते हुए आसपास के अस्पताल ले जाया जा रहा था।

पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा के मसले को लेकर सूबे के राज्यपाल डॉ. सी वी आनंद बोस मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को अपना दार्जिलिंग का तय दौरा छोड़कर हुगली जिले के उन इलाकों में पहुंचे, जहां हिंसा हुई थी। उन्होंने कहा कि हुड़दंगियों को कानून को हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार भीड़तंत्र को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए मिलकर काम करेगी। कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तरफ से ‘‘ठोस कार्रवाई’’ की जाएगी।

End of Feed