देश

अखिलेश यादव सरकार में सस्पेंड हुईं IAS Durga Shakti Nagpal योगी सरकार में बनीं DM

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 06:03 PM IST

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के राज में अवैध खनन मामले में सस्पेंड कर दी गईं आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल (IAS Durga Shakti Nagpal) अब DM बन गई हैं।

Image

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल बनीं DM

यूपी की IAS अफसर Durga Shakti Nagpal एक बार फिर सुर्खियों में हैं, उन्हें बांदा जिले का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया गौर हो कि 2010 बैच की आईएएस नागपाल को पहली बार डीएम पद की जिम्‍मेदारी दी गई है, अखिलेश यादव की सरकार में जब वो नोएडा में तैनात थीं तो अवैध खनन से जुड़े एक मामले में उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था अब योगी सरकार में उन्‍हें अहम जिम्‍मेदारी दी गई है।

गौर हो कि आईएएस अफसर दुर्गाशक्ति नागपाल 2010 बैच की IAS ऑफिसर हैं दुर्गा जब नोएडा में तैनात थी, तब उन्हें अवैध खनन से जुड़े एक मामले में सस्पेंड कर दिया गया था अब उन्हें योगी सरकार द्वारा यूपी सरकार द्वारा बांदा जिले का डीएम नियुक्त कर दिया गया है, यह पहला मौका है जब दुर्गा शक्ति को डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें कि दुर्गाशक्ति नागपाल का जन्‍म साल 1985 में छत्‍तीसगढ़ में हुआ था, दुर्गा ने साल इंदिरा गांधी दिल्‍ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की है उन्होंने ऑल इंडिया 20वीं रैंक हासिल कर IAS का पद हासिल किया था।

दुर्गाशक्ति नागपाल अखिलेश सरकार में रहीं थीं विवादों में

गौतमबुद्धनगर में अपनी पहली तैनाती के दौरान दुर्गा शक्ति विवादों में आ गईं थीं, जिसके बाद उन्हें तत्कालीन अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। दुर्गा शक्ति के पति आईएएस अभिषेक सिंह निलंबित चल रहे हैं गौर हो कि उत्तर प्रदेश शासन ने पांच IAS के तबादले किए थे।

दुर्गा शक्ति नागपाल फिलहाल यूपी में चिकित्‍सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव थीं। उनके बैच के लगभग सभी आईएएस अफसर कभी न कभी डीएम पद की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!