देश

गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ की, G23 नेताओं पर कही ये बात, CAA और अनुच्छेद 370 का भी किया जिक्र

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 4, 2023, 04:07 PM IST

Ghulam Nabi Azad praised PM Modi: गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ की है और कहा है कि विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, लेकिन उन्होंने उसका बदला नहीं लिया।

Image

गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ की है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. गुलाम नबी ने पीएम मोदी की तारीफ की है
  2. उन्होंने इस क्रम में कांग्रेस पर भी हमला बोला है
  3. गुलाम नबी कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के नेताओं पर भी बोले

Ghulam Nabi Azad on PM Modi: कहते हैं राजनीति में कोई भी परमानेंट मित्र या शत्रु नहीं होता है,ऐसा ही सीन कुछ भारतीय राजनीति में देखने में सामने आ रहा है, कभी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने उनके साथ जो किया उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए, वह बहुत उदार थे विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा चाहे वह धारा 370 हो या CAA या हिजाब का मुद्दा।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि 'उनके कुछ बिल मैने पूरी तरह फेल कर दिए, लेकिन मुझे उन्हें श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया'

कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के नेताओं पर भी बोले

कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के नेताओं के बीजेपी करीबी होने का आरोप पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ये बकवास है, उन्होंने कहा कि ऐसा कहने वाले मूर्ख है। अगर G23 बीजेपी का प्रवक्ता था तो उसे कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया? उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया है? मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है बाकी लोग अभी वहीं हैं, ये दुर्भावनापूर्ण, अपरिपक्व और बचकाना आरोप है।

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नाम से नया राजनीतिक दल

गौर हो कि जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम आजाद ने बीते साल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के नाम अपने नए राजनीतिक दल का गठन किया था, खास बात ये कि अपने त्याग पत्र में उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा था वहीं गुलाम नबी आजाद पहले भी कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ करते दिखे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article