देश

Sakshi Murder Case: साहिल से तंग आकर साक्षी ने दी थी पुलिस में शिकायत करने की धमकी, इसलिए नाराज था आरोपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 29, 2023, 08:21 PM IST

Sakshi Murder Case: ​​पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साहिल ने अपना मोबाइल ऑफ कर दिया था। जिसके बाद वो बस से बुलंदशहर अपनी बुआ के घर चला गया।जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को साहिल की लोकेशन मिल गई।

Image

साहिल ने इस वजह से की साक्षी की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • साहिल ने की दिल्ली में साक्षी की हत्या
  • हत्या कर यूपी भाग गया था साहिल
  • पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे सामने आते जा रहे है। आरोपी साहिल के कलावा पहनने के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ है। साक्षी, साहिल के व्यवहार से नाराज थी और तंग आकर उसने पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी थी। इसी के बाद साहिल, साक्षी पर भड़का हुआ था।

हत्या के बाद कहां गया था साहिल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद साहिल ने अपना मोबाइल ऑफ कर दिया था। जिसके बाद वो बस से बुलंदशहर अपनी बुआ के घर चला गया।जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को साहिल की लोकेशन मिल गई।

साहिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी साक्षी

मिली जानकारी के अनुसार साक्षी साहिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी। उसके व्यवहार से वो तंग आ चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक साक्षी के हाथ पर प्रवीण नाम का टैटू भी बना हुआ था। साक्षी और साहिल पिछले कुछ वक्त से दोस्त थे। साक्षी अब साहिल से अलग होना चाहती थी, लेकिन साहिल इस बात से नाराज़ था। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। जिसमे साक्षी ने साहिल को पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी थी। साहिल इसी बात से साक्षी से नाराज चल रहा था।

राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में एक किशोरी की निर्मम हत्या के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच करने को कहा है। आयोग ने तीन सदस्यीय जांच दल का भी गठन किया है जो पीड़िता के परिवार और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की आगे जांच करेगा। इस दल का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडूप करेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article