देश

Sadhguru CSK: जब सद्गुरु ने KKR को आशीर्वाद देने से कर दिया था मना, वजह थे धोनी; CSK के हैं फैन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 28, 2023, 06:40 PM IST

Sadhguru CSK: वीडियो में जब गेल, सद्गुरु​ से पूछते हैं कि उनकी फेवरेट टीम कौन सी है तो वो सीधे कहते हैं कि वो चेन्नई के फैन हैं। इस पर गेल हंसने लगे। गेल ने कहा- "पूर्व चैंपियन, चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी।"

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के फैन है सद्गुरु जग्गी वासुदेव (फोटो- sadhguru)

Sadhguru CSK: सद्गुरु जग्गी वासुदेव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सद्गुरु आईपीएल को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो में सद्गुरु वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल से बात कर रहे हैं। इसमें सद्गुरु बता रहे हैं कि वो चेन्नई सुपर किंग्स के कितने बड़े फैन हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो में जब गेल, सद्गुरु से पूछते हैं कि उनकी फेवरेट टीम कौन सी है तो वो सीधे कहते हैं कि वो चेन्नई के फैन हैं। इस पर गेल हंसने लगे। गेल ने कहा- "पूर्व चैंपियन, चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी।"

जब केकेआर को नहीं मिला आशीर्वाद

इसके बाद सद्गुरु वो वाक्या याद करते हैं, जब केकेआर ने उनसे जीत का आशीर्वाद मांगने के लिए कॉल किया था। इस घटना के बारे में बोलते हुए सद्गुरु कहते हैं- "पिछली बार जब केकेआर की टीम फाइनल में थी, उन्होंने मुझे कॉल किया और कहा, 'सद्गुरु, आप हमारी टीम को आशीर्वाद दें।' मैंने कहा, 'कौन किसके खिलाफ खेल रहा है। उन्होंने कहा- चेन्नई। मैंने कहा- 'देखो, यह एक ऐसी चीज है जो मैं नहीं कर सकता।' इस पर गेल और सद्गुरु दोनों ठहाके लगाकर हंस पड़े।

CSK के फैन हैं सद्गुरु

वीडियो के अंत में क्रिस गेल भी सद्गुरु से सहमत दिखते हैं। वो कहते हैं- "निश्चित रूप से आईपीएल में चेन्नई नंबर एक टीम है।" इस पर सद्गुरु करते हैं- धोनी ने यह मुकाम हासिल कराया है।" बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीज़न के दौरान, सद्गुरु को सीएसके के लिए एक मैच के दौरान चीयर करते हुए भी देखा गया थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article