देश

राष्ट्रपति, PM, शाह-राहुल से सपरिवार मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर किया मुलाकात का पोस्ट

पीएम से मुलाकात और उन्हें निमंत्रण दिए जाने के बारे में जानकारी सचिन ने अपने X अकाउंट पर शेयर की। अपने इस पोस्ट में सचिन ने लिखा-'अर्जुन एवं सानिया की शादी का न्योता प्रधानमंत्री मोदी को देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपके आशीर्वाद एवं युवा जोड़े के लिए आपके मार्गदर्शन के लिए मोदी जी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।'

Image

पीएम मोदी से सपरिवार मिले सचिन तेंदुलकर। तस्वीर-X/@sachin_rt

Photo : Twitter

Arjun, Saaniya Wedding : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। सचिन के बेटे अर्जुन की शादी सानिया चंडोक से होनी है। पीएम से मुलाकात और उन्हें निमंत्रण दिए जाने के बारे में जानकारी सचिन ने अपने X अकाउंट पर शेयर की। अपने इस पोस्ट में सचिन ने लिखा-'अर्जुन एवं सानिया की शादी का न्योता प्रधानमंत्री मोदी को देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपके आशीर्वाद एवं युवा जोड़े के लिए आपके मार्गदर्शन के लिए मोदी जी आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।' सचिन अपने परिवार के साथ पीएम से मिले और इस मुलाकात की तस्वीरें भी उन्होंने पोस्ट कीं।

पीएम मोदी को न्योता देने के बाद सचिन परिवार के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर गए और शादी का निमंत्रण उन्हें भी सौंपा। सचिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें भी शादी का निमंत्रण दिया।

सोनिया गांधी को भी न्योता

रिपोर्टों के मुताबिक सचिन ने अर्जुन की शादी का न्योता कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को भी दिया है। वह पत्नी अंजलि के साथ सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर मिले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन और सानिया की शादी के कार्यक्रम तीन मार्च से शुरू होगी और मुख्य सेरेमनी पांच मार्च को होगी।

पिछले साल अगस्त में हुई सगाई

26 साल के लेफ्ट ऑर्म गेंदबाजी करने वाले सचिन की सगाई पिछले साल अगस्त में कारोबारी रवि घई की नतिनी सानिया चंडोक से हुई। सानिया मुंबई की समृद्ध परिवारों में से एक से आती हैं। वह एक कंपनी में बड़े पद पर काम करती हैं। घर परिवार हॉस्पिटेलिटी एवं फूड इंडस्ट्रीज में जाना-पहचाना नाम है। परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल एवं मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन का भी मालिक है।

आईपीएल में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं अर्जुन

वहीं, अर्जुन 2021 में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े। उस समय उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी लेकिन चोट की वजह से वह खेल नहीं पाए। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 की नीलामी में भी उन पर दांव लगाया। आईपीएल में अर्जुन की शुरुआत 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुई। अब तक अर्जुन ने आईपीएल के पांच मैच खेले हैं और तीन विकेट लिए हैं। आईपीएल में वह अब तक अपना करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं। घरेलू क्रिकेट वह गोवा की तरफ से खेलते हैं। 22 प्रथम श्रेणी के मैच में उन्होंने 48 विकेट लिए हैं और 620 रन बनाए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात