देश

लैडिंग नहीं होने तक यात्रियों की अटकी रही सांस, हंगामे के बाद इंडिगो को बदलना पड़ा पायलट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 08:07 AM IST

IndiGo Flight news : उदयपुर में विमान के उतरने के बाद यात्रियोंन ने पायलट को बदलने जाने की मांग की। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन ने दूसरा पायलट भेजा और फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई।

Image

इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों का हंगामा।

Photo : BCCL

IndiGo Flight : इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बुधवार को उस समय भारी हंगामा और बवाल करना शुरू कर दिया जब लखनऊ से उड़ान भरने वाला प्लेन मुंबई में लैंडिंग नहीं कर पाया और उसे उदयपुर में उतरना पड़ा। यात्रियों के हंगामे के बाद एयरलाइन को उदयपुर में अपना पायलट बदलना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को लेकर यह प्लेन रात के करीब आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। दरअसल, पायलट ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की कोशिश दो बार की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। यह देख यात्रियों में खलबली मच गई और सुरक्षित लैंडिंग तक उनकी सांस अटकी रही।

मुंबई से रवाना हुई थी फ्लाइट

रिपोर्टों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 2441 लखनऊ से सुबह 11.10 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। इसे 1.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना था लेकिन लैंडिंग के लिए पायलट ने दो बार कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया, इसके बाद उसने विमान को उदयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया। यह सब होता देख यात्रियों की सासें अटकी रहीं। यात्रियों का कहना है कि उदयपुर में भी पायलट अपने तीसरे प्रयास में लैंडिंग कर पाया। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों ने खूब हंगामा किया।

उदयपुर में बदला गया पायलट

उदयपुर में विमान के उतरने के बाद यात्रियोंन ने पायलट को बदलने जाने की मांग की। कुछ यात्रियों ने ट्विटर पर इसकी शिकायत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन ने दूसरा पायलट भेजा और फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। एयरलाइन कंपनी की तरफ से खराब मौसम की वजह से पायलट को लैंडिंग करने में दिक्कत आई।

आठ बजे फ्लाइट मुंबई पहुंची

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि खराब मौसम की वजह से पायलट मुंबई में विमान को लैंड नहीं कर पाया। इसके बाद उसने फ्लाइट को उदयपुर ले जाने का फैसला किया। उदयपुर लैंडिंग करने के बाद उसे थकान का अनुभव हुआ और उसने बदले जाने की मांग की। पायलट बदलने में थोड़ा समय लगा। इसके बाद फ्लाइट शाम छह बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें