देश

जिस मुद्दे पर लड़ रहे हमास-इजराइल, उस पर भारत में कभी नहीं हुआ संघर्ष, इसलिए हम हिंदू...बोले मोहन भागवत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 22, 2023, 07:35 AM IST

Mohan Bhagwat: राष्ट्रयी स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, इस देश में एक धर्म, संस्कृति ऐसी है, जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह है हिंदू धर्म। यह हिंदुओं का देश है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं।

Image

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Photo : ANI

Mohan Bhagwat: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है, इसलिए भारत में कभी उन मुद्दों पर झगड़े नहीं होते, जिनकी वजह से आज हमास और इजराइल लड़ रहे हैं।

मोहन भागवत छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यहां एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, हिंदू धर्म सभी संप्रदायों और आस्थानों का सम्मान करता है। ऐसा केवल भारत में होता है।

यह हिंदुओं का देश, लेकिन सभी धर्म स्वीकार

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, इस देश में एक धर्म, संस्कृति ऐसी है, जो सभी संप्रदायों और आस्थाओं का सम्मान करती है। वह है हिंदू धर्म। यह हिंदुओं का देश है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम अन्य सभी (धर्मों) को अस्वीकार करते हैं। यहां जब आप हिंदू कहते हैं तो यह बताने की जरूरत नहीं होती कि मुसलमानों को भी सुरक्षा दी गई है। केवल हिंदू ही ऐसा करते हैं। केवल भारत ही ऐसा करता है। दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता।

आज सभी जगह हो रहे संघर्ष

आरएसएस प्रमुख ने कहा, आज सभी जगह संघर्ष हो रहे हैं। आपने यूक्रेन युद्ध, हमास-इजराइल युद्ध के बारे में तो सुना ही होगा। हमारे देश में ऐसे मुद्दों पर कभी युद्ध नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा, शिवाजी महाराज के समय में हुआ आक्रमण उसी प्रकार का था, लेकिन हमने इस मुद्दे पर कभी किसी से लड़ाई नहीं लड़ी। इसीलिए हम हिंदू हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article