देश

RJD ने सार्वजनिक समारोह में 'महिला के कंधों' पर हाथ रखने के लिए नीतीश की आलोचना की, Video हो रहा Viral

Nitish Kumar Viral Video: RJD द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, एक मध्यम आयु वर्ग की महिला, जो चेक प्राप्त कर रही है, उस समय भ्रमित दिखाई दी जब शाह ने उसे एक तस्वीर के लिए पोज देने के लिए कहा।

Image

RJD द्वारा साझा किए गए वीडियो में ये दिखा

Nitish Kumar Viral Video: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक सार्वजनिक समारोह में महिला के कंधों पर हाथ रखने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रविवार को आलोचना की जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। विपक्षी पार्टी ने शहर के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया जहां दोनों नेताओं ने 800 करोड़ रुपये से अधिक लागत की केंद्रीय और राज्य परियोजनाओं की शुरुआत की।

शाह ने केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की योजनाओं के लाभार्थियों को 'डमी चेक' भी दिए।ऐसी ही एक लाभार्थी, एक ग्रामीण महिला यह नहीं समझ पाई कि शाह उनसे एक तस्वीर के लिए कैमरे के सामने देखने को कह रहे हैं।

इस मौके पर, मुख्यमंत्री ने उक्त महिला के कंधे पर अपना हाथ रखते हुए उसका रुख पत्रकारों और छायाकारों की तरफ कर दिया।

राजद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे एक महिला को आपत्तिजनक तरीके से अपनी तरफ खींच रहे हैं और गृहमंत्री अमित शाह टुकुर-टुकुर देख रहे हैं। लाचार मुख्यमंत्री और बीमार भाजपा की जुगलबंदी बिहार को शर्मसार कर रही है।'

इसने कहा, '2005 से पहले कोई मुख्यमंत्री ऐसे करता था जी, उ तो हम आए तब ना इ सब हुआ? '

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article