देश

'अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं...' पटना में अमित शाह के सामने क्या बोले CM नीतीश

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे।

Image

सीएम नीतीश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया भरोसा, अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिलहाल बिहार के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर भाजपा को भरोसा दिया कि अब वह कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, बल्कि एनडीए में बने रहेंगे।

दरअसल, पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमसे गलती हो गई कि हम दो बार उधर चल गए। हमारी पार्टी के ही कुछ लोगों ने गड़बड़ कर दिया था। इसलिए हम इधर से उधर चले गए थे, लेकिन अब हम लोगों ने तय कर लिया है कि कभी उधर नहीं जाएंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर जताया था भरोसा- नीतिश कुमार

सीएम नीतीश ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने मुझ पर भरोसा जताया था। हम कैसे भूल सकते हैं। हम लोग शुरू से मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले थे, उस समय बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। वे लोग हिंदू और मुस्लिम के बीच सिर्फ झगड़ा करवाते थे। पढ़ाई को लेकर कोई संसाधन नहीं था। जब हम लोग 2005 में आए, तब यह सब ठीक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर हमने काम किए हैं। हमने बिहार में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, बिहार में स्वयं सहायता समूह बनाया और जीविका दीदी का नाम दिया। नीतीश कुमार ने कई अन्य विकास योजनाओं की भी चर्चा की और बताया कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article