देश

हरियाणा सरकार का फैसला, अनुसूचित जाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण आज से लागू

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त, 2024 को फ़ैसला दिया था कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण में उप-वर्गीकरण किया जा सकता है।

Image

हरियाणा सरकार का अहम फैसला

Photo : PTI

Classification in Reservation of SC: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति में उप-वर्गीकरण का आदेश जारी कर दिया है। हरियाणा में सरकारी नौकरी में अनुसूचित जाति के आरक्षण में उप-वर्गीकरण का फैसला आज से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में इस संबंध में घोषणा की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी नौकरी में अनुसूचित जाति के आरक्षण के वर्गीकरण को लेकर फैसला दिया था। इस फैसले को हरियाणा कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने 1 अगस्त, 2024 को फ़ैसला दिया था कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण में उप-वर्गीकरण किया जा सकता है। अदालत का कहना था कि एससी और एसटी एक समान नहीं हैं और कुछ जातियां बाकी से अधिक पिछड़ी हुई हैं। इस फैसले में कहा गया था कि राज्य सरकारें एससी और एसटी के कमज़ोर वर्गों के लिए आरक्षण में कोटा तय कर सकती हैं।

इसकी सबसे मुखर विरोधी मायावती रही हैं। लेकिन भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में भाजपा सरकार ने आरक्षण में वर्गीकरण का फैसला ले लिया है। मायावती लगातार केंद्र सरकार से यह मांग उठाती रहीं कि इसके खिलाफ संविधान संशोधन बिल लाया जाए। भाजपा के कई दलित सांसदों ने भी इस संबंध में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

शीतकालीन सत्र के शुरुआती दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सदन में उप-वर्गीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस सदस्य गीता भुक्कल और मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बीच नोकझोंक देखी गई थी। भुक्कल ने ट्रेजरी बेंच को बताया कि बैकलॉग नहीं भरा जा रहा है, रोस्टर प्रणाली लागू नहीं की जा रही है, छात्रवृत्ति, वजीफा नहीं दिया जा रहा है...बेहतर होता अगर सरकार बैकलॉग भरती, बेहतर रोजगार देती। भुक्कल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जो किया है वह "फूट डालो और राज करो" है।

इस पर मंत्री बेदी ने भुक्कल से कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने भले ही अपने विधायक दल का नेता नहीं चुना है, लेकिन उन्हें चुनौती दी कि वह अपने किसी राष्ट्रीय नेता से बयान जारी करवाकर दिखाएं कि कांग्रेस पार्टी उप-वर्गीकरण का विरोध करती है। जैसे ही बेदी ने यह कहा, उनके और भुक्कल के बीच तेज बहस होने लगी। कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि बेदी को जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। हुड्डा ने सत्तारूढ़ दल के सदस्य से कहा कि सवाल यह नहीं है कि आप क्या कहते हैं, बल्कि सवाल यह है कि आपको क्या नहीं कहना चाहिए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ