दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) राजधानी के बवाना में एक स्कूल के उद्घाटन के दौरान मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भावुक हो गए, इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें केजरीवाल इमोशनल दिख रहे हैं, सीएम केजरीवाल ने कहा कि ये उनका (मनीष सिसोदिया) का सपना था, ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए लेकिन हम लोग उसको खत्म नहीं होने देंगे।
मंच पर मनीष सिसोदिया को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू भर आए और फिर कुछ रूककर उन्होंने पानी पीया और खुद को संभाला, केजरीवाल ने भावुक शब्दों में कहा कि यह उनका सपना था कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। लेकिन इन लोगों ने झूठे केस में फंसाकर, फर्जी मुकदमा तैयार कर जेल भेज दिया।
'मुझे आज मनीष जी की याद आ रही है'
केजरीवाल ने नए स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि मुझे आज मनीष जी की याद आ रही है। क्योंकि ये उनका सपना था। वह दिल्ली की शिक्षा को बदलना चाहते थे। लेकिन ये लोग दिल्ली की शिक्षा क्रांति को खत्म करना चाहते हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
'इतने अच्छे आदमी को जेल में रखा हुआ है'
केजरीवाल ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया ने इसकी शुरुआत की थी और यह उनका सपना था हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले लेकिन इन्होंने झूठे आरोप लगाकर कर फर्जी मुकदमे करके इतने अच्छे आदमी को जेल में रखा हुआ है, सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े डाकू हैं उनको नहीं पकड़ते'केजरीवाल के स्टालिन भी 'अच्छे दोस्त'! केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आठ दलों को कर चुके लामबंद, समझें- पूरा प्लान
' जो लोग सच के रास्ते पर चलते हैं उन्हें भगवान का साथ मिलता है'
आगे कहा कि अगर मनीष जी दिल्ली में शिक्षा के लिए कोई काम नहीं करते तो उन्हें जेल भी नहीं होती। मेरा मानना है कि जो लोग सच के रास्ते पर चलते हैं उन्हें भगवान का साथ मिलता है, मैं तो यही प्रार्थना करूंगा कि आप सभी लोग आगे बढ़ें और सफल हों।
'प्राइवेट स्कूलों से नाम कटाकर बच्चे आते हैं'
सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'मैं कई बार बवाना आया हूं यहां का स्कूल बहुत खराब होता था, मैं वादा करके गया था आज दो स्कूल तैयार हैं, इस स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सिलेंस है, इसमें प्राइवेट स्कूलों से नाम कटाकर बच्चे आते हैं, उन्होंने कहा कि मैंने आइआईटी खड़गपुर में पढ़ाई की, जैसी शिक्षा मुझे मिली उससे अच्छी शिक्षा बच्चों को देने का सोचा था, मैं जिस स्कूल में पढ़ा था, उससे शानदार स्कूल यह है, कभी नहीं सुना था कि सरकारी स्कूलों में एसी भी लगते हैं?'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
