देश

Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में ट्रक का टायर फटा, बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा 6 की मौत, CCTV फुटेज देखकर दहल जायेंगे

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2022, 10:24 PM IST

Madhya Pradesh road Accident: रतलाम के सतरूंडा में दर्दनाक रोड हादसा ट्रक का टायर फटने से ट्रक कई लोगों पर जा चढ़ा जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रतलाम में एक ट्रक का टायर फटा और वह असंतुलित हो गया
  • ट्रक रोड पर खड़े लोगों के ऊपर जा चढ़ा जिससे करीब 6 लोगों की मौत हो गई
  • पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया

रतलाम के सतरुंडा फोरलेन स्थित हाईवे रोड पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और कई बाइक सवारों और खड़े हुए कई लोगों पर ट्रक जा चढ़ा जिससे 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए सभी घायलों का रतलाम के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है कलेक्टर और एसपी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और घायलों का अच्छे से अच्छा उपचार कराने की बात कही

कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि रतलाम से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम सतरुंडा फोरलेन स्थित हाईवे पर आज अचानक एक ट्रक का टायर फटा और वह असंतुलित हो गया रोड पर चल रहे बाइक सवार और रोड पर खड़े लोगों के ऊपर जा चढ़ा जिससे करीब 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर लोग घायल हो गए सभी घायलों का रतलाम जिला अस्पताल में इलाज जारी है घायलों को किसी तरह की कोई कमी नहीं आने देंगे उनकी जरूरत और हर इलाज पूरा होगा।

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर एसपी दोनों ही घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद कलेक्टर एसपी तुरंत घायलों से मिलने रतलाम जिला अस्पताल पहुंचे जहां घायलों का हालचाल जाना और मृतक के परिजनों को दिलासा दिया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेजा गया

वहीं एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी लगते ही तुरंत बिलपांक थाना और सतरुंडा चौकी पुलिस स्टाफ को सूचना मिल गई थी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम भेजा गया वही ट्रक को जब्त कर चालक को राउंडअप कर लिया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article