National Unity Day 2025: हर साल 31 अक्टूबर को स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस बेहद खास है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। इस मौके पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल हुए।
एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती का दिन स्वाभाविक रूप से राष्ट्रीय एकता का महापर्व बन गया है। जिस तरह हम 140 करोड़ देशवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, उसी तरह एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गौरव का हिस्सा है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिन लोगों को देश ने दायित्व सोंपा उन्हीं लोगों ने WE THE PEOPLE की स्पिरिट की हत्या करने का प्रयास किया। अपनी सोच और विचारधारा से अलग हर व्यक्ति और संगठन का तिरस्कार किया। देश में राजनीतिक छुआछूत को कलचर बना दिया।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉक्टर लोहिया, जीपी के साथ भी कांग्रेस ने यही किया। RSS के 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं संघ पर भी कैसे-कैसे हमले किए षड्यंत्र किए गए। एक पार्टी एक परिवार के बाहर हर व्यक्ति और हर विचार को अछूत बनाने की भाषा कोशिश की गई।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरे जीवन कांग्रेस से समर्पित रहने वाले प्रणव दा को हमने भारत रत्न दिया। विरोधी विचार वाले मुलायम सिंह यादव को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर देश के लिए एकजुट होने की भावना मजबूत हो
परेड में 16 टुकड़ियां शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ और विभिन्न राज्य पुलिस बलों के दस्तों ने भाग ले रही है। परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का नेतृत्व महिला अफसर कर रही हैं। परेड में बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और सीमा सुरक्षा बल समेत 16 टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं।
इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ और बीएसएफ के उन जवानों को भी सम्मानित किया गया जिन्हें शौर्य चक्र और बहादुरी पदक से नवाजा गया है। इन जवानों ने नक्सल और आतंक विरोधी अभियानों में असाधारण साहस का प्रदर्शन किया था।
राष्ट्रीय अखंडता के सूत्रधार हैं पटेल: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, "भारत सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता है। वे भारत के एकीकरण के पीछे प्रेरक शक्ति थे, और इस प्रकार हमारे राष्ट्र के प्रारंभिक वर्षों में इसके भाग्य को आकार दे रहे थे। राष्ट्रीय अखंडता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। हम एक अखंड, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण को बनाए रखने के अपने सामूहिक संकल्प की भी पुष्टि करते हैं।"
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास होगा भव्य कार्यक्रम
इस वर्ष 150वीं जयंती 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास एकता नगर में विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाई जाएगी, जो अपने आप में पटेल की राष्ट्र-निर्माण विरासत के लिए एक यादगार श्रद्धांजलि है। सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां और 900 से ज्यादा कलाकारों के प्रदर्शन इस विचार का जश्न मनाएंगे कि भारत की ताकत उसकी कई आवाजों के एक साथ बोलने में निहित है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवडि़या स्थित स्टैच्यू आफ यूनिटी पर 25 नवनिर्मित इलेक्टि्रक बसों को हरी झंडी दिखाई।
सरदार पटेल के परिवारवालों से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने शुक्रवार को होने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह से पहले गुरुवार को केवड़िया में उनके परिवार से मुलाकात की। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पीएम ने कहा कि केवडि़या में सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार से मुलाकात की।
