देश

रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, भगत सिंह कोश्यारी ने छोड़ी कुर्सी, हुए कई बदलाव

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 12, 2023, 10:17 AM IST

Governor Transfer list: केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपालों को बजल दिया है। अब भगत सिंह कोश्यारी की जगह रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे।

Image

रमेश बैस होंगे महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

Governor Transfer list:केंद्र सरकार ने कई राज्यपालों का ट्रांसफर किया है। इसमें से मुख्य तौर पर महाराष्ट्र शामिल है। भगत सिंह कोश्यारी ने कुर्सी छोड़ दी है और उनकी झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र की कमान दी गई है। इसी तरह लद्दाख के लिए एलजी पद पर अब बी डी मिश्रा की तैनाती की गई है। वहीं बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है। इसके साथ ही ब्राह्मण चेहरे के तौर पर शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी गई है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी और मराठी समाज के बारे में बी एस कोश्यारी के बयान को विपक्षी दलों ने विवादित बताते हुए मराठी समाज को अपमानित करने वाला बताया था। उसके बाद से ही इस तरह की खबरें आने लगी थी कि बीएस कोश्यारी से इस्तीफे के लिए कहा जा सकता है।

कई राज्यपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

गवर्नर की सूची

राज्यपाल का नामपहले तैनातीनई तैनाती
फागू चौहानबिहारमेघालय
रमेश बैसझारखंडमहाराष्ट्र
ला गणेशनमणिपुरनागालैंड
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकरहिमाचल प्रदेशबिहार
शिव प्रताप शुक्ला-हिमाचल प्रदेश
बिस्वा भूषण हरिचंदनआंध्र प्रदेशछत्तीसगढ़
अनुसुइया उइकेछत्तीसगढ़मणिपुर
एस अब्दुल नजीर-आंध्र प्रदेश
गुलाब चंद्र कटारियाअसम
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर Times Now के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए

Times Now के रिपोर्टर देव कोटक पर हमले की CJP ने की निंदा, कहा-किसी को भी हिंसा नहीं करनी चाहिए