देश

Rajya Sabha Election: गुजरात से एस जयशंकर सहित तीनों BJP उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, निर्दलीय कैंडीडेट्स ने नाम लिए वापस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 17, 2023, 01:55 PM IST

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होना था। लेकिन अब निर्दलीय उम्मीदवारों ने फॉर्म वापस ले लिए हैं।

Image

S JaiShankar

Photo : ANI

Rajyasabha Elections: गुजरात से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध घोषित किए गए हैं। साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी फॉर्म वापस ले लिया है। बाबू देसाई, केसरीदेव सिंह झाला, एस जयशंकर राज्यसभा के सदस्य बन गए हैं। आने वाले दिनों में ये सभी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।

तीन सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होना था

गुजरात की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को चुनाव होना था। लेकिन अब निर्दलीय उम्मीदवारों ने फॉर्म वापस ले लिए हैं। ऐसे में बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो गए। इसके साथ ही बाबू देसाई, केसरीदेव सिंह झाला, एस जयशंकर राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। आने वाले दिनों में ये सभी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।

इस बार कांग्रेस की ओर से एक भी फॉर्म नहीं भरा गया, इसलिए बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध घोषित हो गए हैं। इसके बाद बीजेपी के डमी उम्मीदवारों ने फॉर्म वापस ले लिए। बीजेपी से रजनी पटेल, रघु हनबल और प्रेरक शाह ने डमी कैंडिडेट के तौर पर फॉर्म भरा था। अब इनके फार्म वापस ले लिए गए हैं। आज नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था।

10 जुलाई को एस जयशंकर ने भरा था पर्चा

10 जुलाई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुजरात से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। 10 जुलाई को अहमदाबाद पहुंचने पर जयशंकर का भव्य स्वागत हुआ था। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर मंत्री राघवजी पटेल, अहमदाबाद के महापौर किरीट परमार समेत भाजपा के अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने जयशंकर का स्वागत किया था।

इससे पहले चुनाव आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। इन 10 सीटों पर चुनाव 24 जुलाई को होगा। हालांकि, गुजरात के विजयी उम्मीदवार तय हो गए हैं। चुनाव आयोग का कहना था कि इन तीन राज्यों से आने वाले 10 सदस्यों का कार्यकाल जुलाई और अगस्त में समाप्त हो रहा है।

पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन और गुजरात से एस जयशंकर का कार्यकाल पूरा होने से सीटें खाली हुई थीं। राज्यसभा की सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई थी। मतों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा की एक सीट पर चुनाव होगा। इस सीट से विनय डी तेंदुलकर 28 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article