देश

बसपा MLA राजू पाल हत्याकांड में सभी 7 आरोपियों को उम्रकैद, CBI अदालत ने सुनाई सजा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2024, 01:41 PM IST

Raju Pal Murder case : बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल की हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। लखनऊ की सीबीआई अदालत ने सभी सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Image

राजू पाल मर्डर केस में सजा।

Raju Pal Murder case : बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक राजू पाल की हत्या मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अदालत ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। लखनऊ की सीबीआई अदालत ने सभी सात आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों में माफिया अतीक अहमद के तीन शॉर्प शूटर फरहान, आबिद और अब्दुल कवि भी शामिल हैं। इसके अलावा जावेद, इसरार, रंजीत पाल और गुल हसन को भी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस हत्याकांड में अतीक और उसका भाई अशरफ भी नामजद थे। इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया हत्याकांड

दरअसल, बसपा विधायक राजू पाल की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह 25 जनवरी 2005 को दो गाड़ियों के काफिले में साथियों संग धूमनगंज के नीवां में घर लौट रहे थे। वह एसआरएन अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस से अपने घर लौट रहे थे तभी सुलेमसराय में उनकी गाड़ी को घेरकर गोलियों की बौछार कर दी गई। गाड़ी राजू पाल खुद चला रहे थे। राजू पाल की हत्या को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था। आसपास के लोग अब भी गोलियों की तड़तड़ाहट को याद कर सिहर उठते हैं।

सियासी रंजिश की वजह से हुई राजू पाल की हत्या

बसपा विधायक की हत्या चुनावी रंजिश के चलते हुई। 2004 के विधानसभा चुनाव में राजू पाल बीएसपी के टिकट पर चुनाव जीते। इस चुनाव में अतीक अहमद का भाई अशरफ हार गया था। इसका बदला लेने के लिए दोनों भाइयों ने विधायक की हत्या की साजिश रची। हमलावर स्कॉर्पियो से आए थे। हमलावरों ने राजू पाल के काफिले पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 19 गोलियां राजूपाल को लगी। उमेश पाल इसी हत्याकांड के गवाह थे। प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को इसी गवाह की अतीक के शूटरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article