देश

राजनाथ सिंह जाएंगे चीन, SCO में उठाएंगे आतंकवाद का मुद्दा, अजीत डोभाल भी होंगे संग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को चीन के किंगदाओ में शुरू होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाने की वकालत करेंगे।

Image

एससीओ समिट में शामिल होंगे राजनाथ सिंह

Photo : PTI

Rajnath In SCO Conclave: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजीत डोभाल इस सप्ताह चीन दौरे पर रहेंगे। दोनों नेता शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। यह दौर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिरोध और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब तक का सबसे बड़ा राजनयिक संवाद होगा। 6 साल बाद फिर से शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा, पहला जत्था मंगलवार को तिब्बत पहुंचेगा। यात्रा के बाद जल्द ही भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों की बहाली संभव है। एयरलाइंस कंपनियां उड़ानों के लिए तैयारी में जुटीं, हालांकि अभि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की अधिसूचना का इंतजार है।

चीन के किंगदाओ में शुरू हो रहा SCO सम्मेलन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को चीन के किंगदाओ में शुरू होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के दो दिवसीय सम्मेलन में आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाने की वकालत करेंगे। राजनाथ सिंह सम्मेलन के लिए चीन के पूर्वी शांदोंग प्रांत के बंदरगाह शहर क़िंगदाओ की यात्रा कर रहे हैं, जहां क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैन्य गतिरोध के बाद संबंधों में गंभीर तनाव आने के बाद यह किसी वरिष्ठ भारतीय मंत्री की चीन की पहली यात्रा है।

आतंकवाद और उग्रवाद का उठा सकते हैं मुद्दा

आधिकारिक बयान के अनुसार, राजनाथ की ओर से एससीओ के सिद्धांतों और जनादेश के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को उजागर करने, अधिक अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा प्राप्त करने की दिशा में भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करने और क्षेत्र में आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त और लगातार प्रयासों का आह्वान करने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री एससीओ के भीतर अधिक व्यापार, आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर भी जोर दे सकते हैं। वह चीन और रूस सहित कुछ भागीदार देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article