देश

Rajasthan CM: बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कार हादसे का शिकार, गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 19, 2023, 11:40 PM IST

Bhajan Lal Sharma Car Accident: भरतपुर से गिरिराज जी दर्शन जाते वक्त राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की कार सड़क से नीचे उतरकर फंस गई, हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Image

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की कार सड़क से नीचे उतरकर फंस गई

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma Car Accident: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा की कार हादसे का शिकार हो गई बताते हैं कि कार एक नाले में जा घुसी, इस हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है गौर हो कि भरतपुर से गिरिराज जी दर्शन जाते वक्त CM भजनलाल शर्मा की कार सड़क से नीचे उतरकर फंस गई।

इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया, साथ चल रहे पुलिस अधिकारियों ने दूसरी गाड़ी मंगवा कर मुख्यमंत्री भजनलाल को रवाना किया, सीएम भजनलाल शर्मा भरतपुर से यूपी के गोवर्धन दर्शन करने जा रहे थे।

इस हादसे में सभी सुरक्षित बच गये हैं

मुख्यमंत्री समेत उनके काफिले के सभी लोग सवार थे पर इस हादसे में सभी सुरक्षित बच गये हैं, बताया जा रहा है कि हादसा भरतपुर के गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा रास्ते में हुआ गौर हो कि राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भजनलाल शर्मा मंगलवार देर रात गोवर्धन पहुंचे रात करीब दस बजे वह पूंछरी पहुंचे यहां कृष्ण बलराम के मंदिर पहुंचे और फिर पूंछरी का लौठा बाबा के दर्शन किए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article