राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो (Ashok Gehlot Viral Video) सामने आया है जो खासा वायरल हो रहा है, गौर हो कि गहलोत मिशन बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर है पहले दिन उन्होंने बाड़मेर के सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, सामने आए वीडियो में अशोक गहलोत बाढ़मेर के DM की ओर माइक फेंकते हुए दिख रहे हैं।
सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद के दौरान सीएम गहलोत गुस्से में दिखाई दिए पहली बार जब मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद कर रहे थे तो माइक में तकनीकी समस्या आने लगी इसके बाद उन्होंने माइक DM के सामने फेंक दिया इसके बाद डीएम ने माइक को उठाया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कसा तंज
वहीं इस मामले पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम अशोक गहलोत के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'गुस्सा बहुत आता है सीएम साहब को! जनता के सामने ये तेवर दिखाने से क्या होगा! कोई समाधान भी तो निकले! वर्ना अकारण क्रोध तो सदा नुकसान ही करता है'
