देश

'राहुल ने कह दिया कि हम Congress की धरोहर, एक हो करेंगे काम' पायलट को 'गद्दार' बताने वाले गहलोत के बदले सुर

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 29, 2022, 08:21 PM IST

मंगलवार को मीडिया को संबोधित करने के लिए गहलोत एवं पायलट दोनों एक साथ आए। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि 'कल राहुल गांधी जी ने कहा कि हम दोनों सम्मानित नेता हैं। हम पार्टी की पूंजी हैं।'

Image

मीडिया से बात करते अशोक गहलोत और सचिन पायलट।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • अशोक गहलोत और सचिन पायलट मंगलवार को मीडिया के सामने एक साथ आए
  • गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी हमें पार्टी का धरोहर बता चुके हैं, इसलिए मिलकर काम करेंगे
  • राजस्थान के सीएम ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, यह चुनाव जीतना जरूरी है

Ashok Gehlot : राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी टकराव राहुल गांधी के बयान के बाद कम होता दिखा है। गहलोत और पायलट का एक साथ आना इसी बात का संकेत देता है। मंगलवार को मीडिया को संबोधित करने के लिए गहलोत एवं पायलट दोनों एक साथ आए। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि 'कल राहुल गांधी जी ने कहा कि हम दोनों सम्मानित नेता हैं। हम पार्टी की पूंजी और धरोहर हैं।'

अगले साल चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए जरूरी

गहलोत ने आगे कहा कि 'हमारी पार्टी की खासियत है कि हम लोग मिलकर काम करते हैं। पार्टी के हित में काम करते हैं। अगले साल राजस्थान में चुनाव हैं। यह चुनाव जीतना आवश्यक है। कांग्रेस के मजबूत होने पर देश का भविष्य बेहतर होगा। देश के सामने चुनौतियों से लड़ते हुए हमारे नेता इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हुए।' मीडिया से दोनों नेताओं ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में बात की। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

टकराव का असर 'भारत जोड़ो यात्रा' पर नहीं-राहुल

सोमवार को राहुल गांधी से गहलोत एवं पायलट के बीज जारी टकराव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक संघर्ष का असर कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर नहीं पड़ेगा। राहुल ने कहा कि दोनों नेता कांग्रेस की पूंजी है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनावव होने हैं। 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में पायलट की भूमिका अहम रही। इसे देखते हुए कांग्रेस इस बार भी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है लेकिन दोनों नेताओं के बीच जारी टकराव को देखते हुए लगता है कि पार्टी को कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

पार्टी के सामने मुख्य मुद्दा 2023 का विधानसभा चुनाव -गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के सामने मुख्य मुद्दा 2023 का विधानसभा चुनाव है और उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के कारण माहौल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि ‘मुख्य मुद्दा अगला चुनाव 2023 का है.. वह हम जीतकर बतायेंगे। माहौल हमारे पक्ष में है.. जो योजनाएं हमने बनाई है.. उनका सबको लाभ मिला । इसलिये जब मैं कहीं दौरा करने जाता हूं तो देखते है कि जनता का असाधारण समर्थन मिलता है। सड़कों पर आकर लोग मिल रहे है।.. हाथ मिलाते है स्वागत करते है। इसके मायने क्या हुआ। इसके मायने है कि हमारी सरकार इस बार फिर से आ रही है।’

अगले साल चुनाव जीतना जरूरी-गहलोत

गहलोत ने आगे कहा कि 'हमारी पार्टी की खासियत है कि हम लोग मिलकर काम करते हैं। पार्टी के हित में काम करते हैं। अगले साल राजस्थान में चुनाव हैं। यह चुनाव जीतना आवश्यक है। कांग्रेस के मजबूत होने पर देश का भविष्य बेहतर होगा। देश के सामने चुनौतियों से लड़ते हुए हमारे नेता इंदिरा गांधी और राजीव गांधी शहीद हुए।' मीडिया से दोनों नेताओं ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बारे में बात की। यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

टेलीविजन कार्यक्रम में पायलट को 'गद्दार' बताया

गहलोत ने पिछले सप्ताह एक टेलीविजन कार्यक्रम में पायलट को 'गद्दार' बताया और कहा कि वह उन्हें हटा नहीं सकते। इसके बाद पायलट की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई। पायलट ने कहा कि 'कीचड़ उछाड़ने' से कोई फायदा नहीं होगा। गहलोत ने याद दिलाया कि पायलट ने 2020 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत की और कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की। यह पहली बार नहीं है जब दोनों नेताओं के बीच गतिरोध एवं टकराव सामने आया है। इसके पहले भी पायलट और गहलोत के बीच तल्खी सामने आ चुकी है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article