देश

सामने आया राहुल गांधी का ट्रक वाले सफर का Video, ट्रक ड्राइवर ने बयां की अपने दिल की बात,देखें क्या बातचीत हुई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 29, 2023, 10:33 PM IST

Rahul Gandhi Truck Ride Video: हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रक पर यात्रा कर ड्राइवर से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं थीं।

Image

राहुल गांधी ने ट्रक से की गई अपनी यात्रा का वीडियो शेयर किया है

Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रक से की गई अपनी यात्रा का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिये शेयर किया, राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब पर पूरा वीडियो जबकि ट्विटर पर कुछ झलकियों के साथ वीडियो शेयर किया है, गौर हो कि ट्रक में दिल्ली (Delhi) से चंडीगढ़ (Chandigarh) गए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा का वीडियो सामने आया है,ड्राइवर के साथ क्या बातचीत हुई जानिए इस खबर में

गौर हो कि राहुल गांधी की दिल्ली-चंडीगढ़ यात्रा से जुडी बड़ी खबर सामने आई, ध्यान रहे कि पिछले हफ्ते Rahul ट्रक में बैठकर दिल्ली से चंडीगढ़ गए थे, जिसका वीडियो अभी सामने आया है, जहां रास्ते में उन्होंने ट्रक ड्राइवरों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनी थी।

देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर..

राहुल ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ के सफर पर निकल गए, सफर के दौरान उन्होंने ड्राइवर से खूब बातचीत की। उन्होंने पूछा कि आप ये काम कितने साल से कर रहे हो, घर में कौन कौन है। बच्चे कौन सी क्लास में पढ़ते हैं? बड़े होकर बच्चे क्या बनना चाहते हैं?

गौर हो कि राहुल अचानक से ट्रक ड्राइवरों के सामने पहुंचे थे, उन्होंने ड्राइवरों के साथ चाय-नाश्ता किया और उनकी परेशानियों को जाना, इसके साथ ही ड्राइवर के कहने पर वो ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ के सफर पर चले गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article