देश

'NEET-तेल और गैस पर देश में हाहाकार, और PM मोदी-मेलोनी संग ‘मेलोडी’ के मजे ले रहे', राहुल गांधी ने PM पर साधा निशाना

राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। जहां पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा। साथ ही पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो को लेकर भी उन्होंने हमला बोला।

Image

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना।

पीएम मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं। जहां का उनका और इतावली पीएम जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे इतावली पीएम को 'मेलोडी टॉफी' गिफ्ट करते दिख रहे हैं। दोनों वैश्विक नेताओं का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे लेकर उनपर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने अमेठी दौरे के दौरान कहा कि देश में हालात चिंताजनक हैं,नीट पेपर लीक के कारण युवा अवसाद में हैं और पीएम मोदी मेलोडी का आनंद लेने में बिजी हैं।

क्या बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर हैं। जहां पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा। साथ ही पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो को लेकर भी उन्होंने हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि युवा अवसाद में डूब रहे हैं,NEET की परीक्षा रद्द हो गई है,पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं, गैस की आपूर्ति कम है और महंगाई लगातार बढ़ रही है; फिर भी, भारत के प्रधानमंत्री इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ 'मेलोडी' का आनंद ले रहे हैं। यही देश की वास्तविक स्थिति है।"

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी टॉफी'

इटली के द्विपक्षीय दौरे पर रोम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को इटली की प्रधामंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिले। इस दौरान PM Modi ने Giorgia Meloni मेलोनी को 1 रुपये की चॉकलेटी टॉफी Melody का पैकेट भेंट किया। पीएम मोदी के इस तोहफे को इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने खुल सोशल मीडिया पर साझा किया और पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।

Melodi की कहानी में क्यों खास बनी टॉफी?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरा कनेक्शन है। अक्सर, जब दोनों नेताओं की मुलाकात होती है, तो सोशल मीडिया पर Melodi टर्म चर्चा में आ जाता है। Meloni के शुरुआती चार अक्षर और Modi के आखिरी दो अक्षरों से बना शब्द Melodi असल में अंग्रेजी शब्द Melody जैसा आभास देता है, जिसका अर्थ मधुरता होता है। दोनों नेताओं के मधुर रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है और दोनों नेता भी इसका आनंद लेते हैं। यही वजह है गंभीर डिप्लोमैटिक चर्चा के बीच Melody टॉफी जगह बना पाई, जो कि असल में मीठे चॉकलेटी स्वाद के लिए फेमस है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article