देश

बिहार में कांग्रेस की चुनावी हार के बाद राहुल गांधी ने खरगे से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Bihar Chunav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और उन्होंने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। राज्य में इसी महीने हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजेश राम भी बैठक में मौजूद थे।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (बाएं) और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (दाएं) (फाइल फोटो)

Bihar Chunav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और उन्होंने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। राज्य में इसी महीने हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर गए, जहां उन्होंने बिहार के पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

कौन-कौन रहा मौजूद

बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख राजेश राम भी बैठक में मौजूद थे। इससे पहले, गांधी और खरगे ने बिहार के नेताओं और (राज्य विधानसभा चुनाव के) सभी कांग्रेस प्रत्याशियों से इंदिरा भवन में मुलाकात की थी, ताकि चुनाव में पार्टी की हार के कारणों का पता लगाया जा सके।

ऐसा माना जा रहा है कि प्रत्याशियों ने महिलाओं के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) द्वारा की गई 10,000 रुपये की प्रोत्साहन योजना की घोषणा, प्रदेश कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह और मतभेद तथा टिकट बंटवारे में देरी को चुनाव में हार की कुछ वजहों के तौर पर गिनाए।

'वायु प्रदूषण पर संसद में चर्चा हो'

इससे पहले, राहुल गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के कारण पैदा हुई ‘स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित चुप्पी को लेकर शुक्रवार को सवाल खड़े किए और कहा कि इस विषय पर एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक ठोस कार्य योजना की मांग भी की और सवाल किया कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर कोई तत्परता या जवाबदेही क्यों नहीं दिखा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित