देश

'खुद की जाति का खुलासा नहीं करना चाहते राहुल गांधी', हिमंत बिस्वा सरमा बोले- घुसपैठ रोकना सभी की जिम्मेदारी

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घुसपैठ रोकना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जातीय सर्वेक्षण तो चाहते हैं, लेकिन अपनी खुद की जाति का खुलासा नहीं करना चाहते।

Image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी पर जमकर बरसे हिमंत बिस्वा सरमा।
  • झारखंड में घुसपैठ को लेकर भी खूब बोले हिमंत बिस्वा।
  • संथाल परगना घुसपैठ से सबसे ज्यादा प्रभावित: CM हिमंत।

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि घुसपैठ रोकना केवल केंद्र सरकार की नहीं, बल्कि सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए राहुल गांधी से वह 'फॉर्मूला' भी जानना चाहा कि 'अपनी जाति बताए बिना जाति सर्वेक्षण कैसे किया जाए।'

'संथाल परगना घुसपैठ से सबसे ज्यादा प्रभावित'

भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी सरमा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''झारखंड का संथाल परगना घुसपैठ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले 20 वर्षों में इस क्षेत्र के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में घुसपैठियों की आबादी 50-60 प्रतिशत बढ़ गई है और स्थिति असम जैसी हो सकती है।''

उन्होंने दावा किया कि असम में मुस्लिम आबादी 1952 के 12 प्रतिशत से बढ़कर वर्तमान में 40-42 प्रतिशत हो गई है, जिसका मुख्य कारण घुसपैठ है। सरमा ने कहा, ''अगर घुसपैठ जारी रही तो वह दिन दूर नहीं जब मुख्यमंत्री को उनके (घुसपैठियों के) सामने आत्मसमर्पण करना पड़ेगा। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि राज्य को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार को इस मुद्दे पर आम सहमति बनानी चाहिए और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।''

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घुसपैठ के लिए बार-बार केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि इसे रोकना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

राहुल गांधी पर बरसे हिमंत बिस्वा

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जातीय सर्वेक्षण तो चाहते हैं, लेकिन अपनी खुद की जाति का खुलासा नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा, ''जातीय सर्वेक्षण बिहार में कराया गया है । क्या यह सारे देश में कराया जाएगा या नहीं, यह एक अलग मामला है, लेकिन क्या किसी व्यक्ति द्वारा अपनी जाति का खुलासा किए बिना यह संभव है?''

(इनपुट: भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब