देश

शव का पोस्टमार्टम आखिर क्यों नहीं कराया गया- हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत पर हिमंता बिस्वा सरमा ने उठाए सवाल

दुर्गा सोरेन को कभी झामुमो चीफ शिबू सोरेन का उत्तराधिकारी माना जाता था। दुर्गा सोरेन तब जेएमएम के महासचिव थे। 2009 में दुर्गा सोरेन की मौत हो गई थी।

Image

झारखंड बीजेपी की मीटिंग के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा

KEY HIGHLIGHTS
  • हेमंत सोरेन के भाई की मौत 2009 में हुई थी
  • हाल ही में हेमंत सोरेन की भाभी बीजेपी में हो गई है शामिल
  • सीता सोरेन भी पति की मौत पर उठा चुकी है सवाल

झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो नेता हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के बाद से बीजेपी पर हमलावर हैं। जिसके बाद अब बीजेपी की ओर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मोर्चा संभाल लिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत पर सवाल उठा दिए हैं। दुर्गा सोरेन की मौत 14 साल पहले हुई थी।

सीता सोरेन से मिले हिमंता

हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। सीता सोरेन को भाजपा ने इस बार दुमका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गईं। हिमंता बिस्वा ने कहा कि चुनाव के दौरान सीता सोरेन जी से पहली बार छोटी मुलाकात हुई थी। आज जब वह उनसे मिलने पहुंचे तो उनके पति दुर्गा सोरेन जी के निधन और उसके बाद के घटनाक्रमों के बारे में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन अपने घर के बड़े बेटे थे। उनका निधन होने पर परिवार के लोग ही पोस्टमार्टम न करने के लिए दबाव डालते हैं तो इससे ज्यादा दुखद बात क्या हो सकती है?

सीता सोरेन भी हाल में जांच की कर चुकी है मांग

सीता सोरेन ने भी झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद 28 मार्च को रांची में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अपने दिवंगत पति दुर्गा सोरेन की मौत को रहस्यमय बताते हुए इसकी जांच की मांग की थी। सीता सोरेन ने कहा था कि लोग यह बात जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई? इसके पीछा साजिश है। मैंने झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए कई बार यह बात उठाई, लेकिन उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

दुर्गा सोरेन की मौत कैसे हुई थी

बता दें कि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन का निधन 21 मई 2009 को हो गया था। उन्हें गंभीर हालत में बोकारो के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उस रोज सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई थी। दुर्गा सोरेन जेएमएम के महासचिव थे और राज्य में उन्हें शिबू सोरेन के राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article