देश

'G-20 में न आने का फैसला जिनपिंग, पुतिन का लेकिन जो भी आ रहा गंभीरता के साथ आ रहा', जयशंकर का बड़ा बयान

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Sep 6, 2023, 11:14 AM IST

G 20 Summit 2023 : जी-20 सम्मेलन के लिए सरकार की ओर से से व्यापक स्तर पर की गई तैयारियों पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने पर जयशंकर ने कहा कि 'यदि कोई दिल्ली के लुटियन जोन एवं विज्ञान भवन में बहुत सहज महसूस किया है तो ऐसा महसूस करना उनका विशेषाधिकार है।

Image

नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन।

Photo : ANI

S Jaishankar : जी-20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के न आने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के साथ खास बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि सम्मेलन में न आने का फैसला पुतिन और जिनपिंग का है लेकिन उनके वहां से जो भी आ रहा है वह काफी गंभीरता के साथ आ रहा है। किसी समिट में किसे जाना है इसका फैसला वह देश करता है।

जो भी आएगा अपने देश का रुख प्रकट करेगा

समिट में शी जिनपिंग के न आने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि जी-20 के अलग-अलग मौकों पर ऐसे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे हैं जो किन्हीं वजहों से इससे दूर रहे हैं और उन्होंने न आने का फैसला किया। लेकिन इससे उनका महत्व कम नहीं हो जाता। सम्मेलनों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाल लोग अपने देश के रुख को प्रकट करते हैं। मुझे लगता है कि जी-20 सम्मेलन में आने वाले नेता काफी गंभीरता के साथ आ रहे हैं।'

यह अलग तरह की सरकार है-जयशंकर

जी-20 सम्मेलन के लिए सरकार की ओर से से व्यापक स्तर पर की गई तैयारियों पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाए जाने पर जयशंकर ने कहा कि 'यदि कोई दिल्ली के लुटियन जोन एवं विज्ञान भवन में बहुत सहज महसूस किया है तो ऐसा महसूस करना उनका विशेषाधिकार है। आप के समय में भी सम्मेलन होते थे लेकिन इसका प्रभाव शायद विज्ञान भवन से दो किलोमीटर आगे तक नहीं गया। लेकिन यह अलग तरह की सरकार है। समय बदल चुका है। मौजूदा सरकार अलग तरह से सोचती है।'

चीन से ली क्विंग दिल्ली आएंगे

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को बीजिंग में घोषणा की कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस सप्ताह नयी दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे और चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधानमंत्री ली क्विंग करेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने के अपने फैसले से पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत करा चुके हैं क्योंकि उन्हें यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ पर ध्यान केंद्रित करना है। रूस से पुतिन की जगह विदेश मंत्री सर्गेई लवारोव दिल्ली आ रहे हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article