पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक खबर इतवार की शाम को सामने आई बताया जा रहा है कि एक बड़ा पेड़ ट्रेन पर गिरा और ट्रेन उसकी चपेट में आ गई, पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच फंसी रही, एक बड़ा पेड़ ट्रेन पर गिर जाने के कारण ट्रेन के अगले हिस्से को आंशिक नुकसान पहुंचा।
इसका असर ओवरहेड बिजली के उपकरण पर भी असर पड़ा
कहा जा रहा है कि इसका असर ओवरहेड बिजली के उपकरण पर भी असर पड़ा, गौर हो कि पीएम मोदी ने 18 मई को जिस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी, वह ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त होने के कारण फंसी रही।
ट्रेन का शीशा टूट गया
बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तूफान के कारण सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई, इसके कारण ट्रेन का शीशा टूट गया, हादसा रविवार को पुरी-हावड़ा रूट पर हुआ, हावड़ा पुरी से वंदे तक भारत एक्सप्रेस की यात्रा का रविवार को दूसरा दिन था।
घटना में कोई घायल नहीं हुआ
इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, तूफान के कारण टहनियां पुरी से हावड़ा जा रही ट्रेन के पैंटोग्राफ में फंस गई , पायलट केबिन का शीशा भी टूट गया है, ओवरहेड तार से उलझा होने के कारण ट्रेन की बिजली भी काट दी गई थी ताकि कोई हादसा ना हो।
