देश

पंजाब की पराली से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने केजरीवाल और मान सरकार पर बोला हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:24 PM IST

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब और दिल्ली सरकार तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया है। यूपी और हरियाणा में फ्यूल पर काम किया जबकि दिल्ली और पंजाब ने इस पर कुछ नहीं किया।

Image

दिल्ली प्रदूषण को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने केजरीवल और भगवंत मान को घेरा।

Photo : ANI

पंजाब में पराली जलाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लोगों सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने आम आदमी पार्टी की पंजाब और दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर मई से लेकर अब तक 14 बैठक हुईं। कमीशन ने लगातार मीटिंग की। दिल्ली में प्रदूषण बीते 2 से 3 दिनों में चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। जबकि बीते साल की तुलना में राजस्थान, हरियाणा, यूपी में संतोषजनक है। पर पंजाब के हालात बहुत खराब हैं। देश भर के मंत्रियो के सम्मेलन में दिल्ली से कोई नहीं आया। पंजाब से मंत्री आए भी थे पर जबाब संतोषजनक नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि पंजाब को जो भी संसाधन मुहैया कराया उसका उपयोग नहीं हुआ। कल पंजाब में पराली जलाने के मामले अधिकतम रहे। स्टैंडर्ड लिस्ट बनाई, यूपी और हरियाणा में फ्यूल पर काम किया गया। पुराने गाडियो को फेज आउट करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पराली बर्निंग पंजाब में बढ़ा है।।हरियाणा में घटा है। पानीपत में थर्मल पॉवर में पराली का उपयोग हो रहा है। दिल्ली के सीएम को बोइ डिकॉम्पोस्ट को करने की बात कर रहे थे पर पंजाब सरकार में साफ मना कर दिया।

भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा था कि पंजाब में 2021 की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आप ने राष्ट्रीय राजधानी को 'गैस चेंबर' में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने ही निर्वाचन क्षेत्र संगरूर में किसानों को राहत देने में विफल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक संगरूर में पिछले वर्ष 15 सितंबर से दो नवंबर के दौरान पराली जलाने की 1,266 घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन इस बार इसमें 139 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह संख्या बढ़कर 3,025 हो गई है। भूपेंद्र यादव ने कई ट्वीट कर प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया कि घोटाला वहीं है जहां आम आदमी पार्टी है। पिछले पांच वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 1,347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 1,20,000 मशीनें खरीदीं। इनमें से 11,275 मशीनें गायब हो गई हैं। धन का उपयोग स्पष्ट अक्षमता दर्शाता है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जहां पराली जलाने की घटनाओं में 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में इसमें 30.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि आज ही पंजाब में पराली जलाने की 3,634 घटनाएं हुईं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि दिल्ली को गैस चेंबर में किसने बदला है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article