Air pollution in Delhi : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नागरिकों से प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए 5 सूत्रीय अपील का पालन करने का आग्रह किया। मीडिया से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि सबसे पहले, अगर आप देखते हैं कि निर्माण कार्य चल रहा है, तो ग्रीन ऐप पर तस्वीर भेजें। दूसरा, कार या बाइक पूलिंग का उपयोग करें। तीसरा, अगर संभव हो तो घर से काम (Work From Home) करें। कोयला और लकड़ी को जलाने का उपयोग न करें। और अंत में RWA को सुरक्षा गार्डों को सर्दियों के दौरान गर्मी के लिए लकड़ी का उपयोग करने से बचने के लिए हीटर देना करना चाहिए।
Pollution के खिलाफ लड़ाई में दिल्लीवालों से मंत्री गोपाल राय का निवेदन:-
- Construction Work की तस्वीर Green Delhi App पर भेजें।
- Car-bike Sharing करें।
- Red Light On, Gaadi Off लागू नहीं तो Work From Home करें।
- Coal-लकड़ी मत जलाएं।
- Security Guards को Electric Heater दें
मंत्री ने बीजेपी पर पराली जलाने के लिए पंजाब में किसानों को निशाना बनाने का भी आरोप लगाया क्योंकि केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मंत्री ने बीजेपी से प्रदूषण से लड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया क्योंकि अकेले दिल्ली सरकार आसपास के एनसीआर क्षेत्र से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश नहीं लगा सकती है।
पर्यावरण मंत्री ने दावा किया कि हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है कि दिल्ली और पंजाब में आप के सत्ता में होने के बावजूद पराली जलाना क्यों कम नहीं हुआ? पराली जलाने में कमी नहीं आई है क्योंकि केंद्र ने सपोर्ट करने से इनकार किया है। राय ने कहा कि बीजेपी किसानों पर उनके विरोध के कारण पराली जलाने का आरोप लगा रही है। अब वे चाहते हैं कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्हें किसानों को गाली देना बंद करना चाहिए, उनसे बदला लेना बंद करना चाहिए।
गौर हो दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मंगलवार को सुबह 10 बजे 429 पर रहा, जबकि यह सोमवार को शाम चार बजे 352 था। अगर एक्यूआई 400 से अधिक हो तो उसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है और इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब, तथा 401 और 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
