देश

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल होंगे अश्वनी सेखड़ी; कहा- यहां CONG में काम कर रहा एक 'गैंग'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 10:22 PM IST

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी की प्रदेश इकाई में घुटन महसूस कर रहे हैं।

Image

अश्वनी सेखड़ी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की (फोटो- फेसबुक)

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्वनी सेखड़ी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अश्वनी सेखड़ी पंजाब में कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं और उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है।

भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी ने रविवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पार्टी की प्रदेश इकाई में घुटन महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस में एक गैंग काम कर रहा है, वही सारे फैसले ले रहा है।

अमित शाह से मुलाकात

सेखड़ी ने यह बात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कही। सेखड़ी बटाला विधानसभा सीट से तीन बार-1985, 2002 और 2012 में विधायक रहे और 2002-2007 में अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे। सेखड़ी ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान उन्होंने छह जिलों - गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और पठानकोट - के पिछड़ेपन का मुद्दा उठाया। सेखड़ी ने कहा कि वो भाजपा में शामिल होंगे।

पंजाब कांग्रेस पर आरोप

सेखड़ी ने कांग्रेस की पंजाब इकाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वहां एक 'गैंग' काम कर रहा है। यह अन्य वरिष्ठ नेताओं से परामर्श किए बिना निर्णय ले रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां ऐसा माहौल है कि कई वरिष्ठ नेता घुटन महसूस कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article