देश

VIDEO: बीजेपी विधायक की हेकड़ी, अजित पवार की मौजूदगी में पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 01:35 PM IST

BJP MLA Slapped Policeman: बीजेपी विधायक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के बाद आगे बढ़ गए। वहां मौजूद कई लोगों ने इस वाकये को देखा। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Image

बीजेपी विधायक ने मारा पुलिसकर्मी को थप्पड़

Photo : ANI

BJP MLA Slapped Policeman: महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी विधायक सुनील कांबले ने आज पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। लेकिन विधायक कांबले ने उनकी मौजूदगी में ही पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने के बाद वह आगे बढ़ गए। वहां मौजूद कई लोगों ने इस वाकये को देखा।

मामला हुआ दर्ज

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को थप्पड़ मारने के आरोप में बीजेपी विधायक सुनील कांबले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। विधायक पर पुणे पुलिस के बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article