देश

शारदा मठ की परिव्राजिका भक्तिप्राण माताजी का निधन, पीएम ने दी श्रद्धांजलि

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 12, 2022, 01:56 PM IST

शारदा मठ की अध्यक्ष माताजी के निधन को पीएम मोदी ने अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

Image

नरेंद्र मोदी, पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को शारदा मठ की अध्यक्ष परिव्राजिका भक्तिप्राण माताजी के देहावसान पर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि परिव्राजिका भक्तिप्राण का रविवार रात कोलकाता में निधन हो गया। वहां रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान अस्पताल में उनका कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। उन्होंने इसी वर्ष अक्टूबर में 102 साल पूरे किए थे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं परिव्राजिका भक्तिप्राण माताजी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन के माध्यम से समाज सेवा के उनके अथक प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। मैं मठ के सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article